Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए हर दिन हर घंटा जनता को समर्पित:हेमन्त सोरेन
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए हर दिन हर घंटा जनता को समर्पित:हेमन्त सोरेन

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 11, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान
    ★ *गांव की समृद्ध परंपरा को और आगे ले जाना है – हेमन्त सोरन*

    *रामगढ़ जिला के गोला प्रखण्ड स्थित अपने पैतृक गांव नेमरा‌ पहुंचें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन, परंपरागत तरीके से हुआ स्वागत*

    ====================
    ★ *हर गांव तक विकास को पहुंचाना सरकार की है विशेष प्राथमिकता*

    ★ *लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए हर दिन हर घंटा जनता को समर्पित*

    *…हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखण्ड*
    =========================
    हमारे यहां गांव की समृद्ध परंपरा रही है l इस परंपरा को और मजबूत तथा आगे ले जाना है l मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज रामगढ़ जिला के गोला प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव नेमरा में गांववालों को होली और प्रकृति पर्व बाहा परोब की शुभकामनाएं देने के क्रम में कही l मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की आत्मा गावों में बस्ती है l राज्य के हर गांव तक विकास को पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है l उन्होंने कहा कि राज्य का मुख्यमंत्री होने के नाते मेरा यह दायित्व बनता है कि लोगों की परेशानियों को दूर करें l इसके लिए हर दिन हर घंटा जनता के लिए समर्पित है l

    *अपने गांव में अपने लोगों का मिला असीम स्नेह और प्यार*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने पैतृक गांव नेमरा में अपने लोगों के बीच काफी अच्छा लग रहा है l मेरा पूरा परिवार यहां इकट्ठा है l इससे ज्यादा खुशी की बात क्या हो सकती है l यहां लोगों का जो प्यार और स्नेह मिला, उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता ये पल यादगार है जो ताउम्र नहीं भूल पाऊंगा l

    *मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से गांव वालों में किया स्वागत*

    मुख्यमंत्री के पैतृक गांव नेमरा आगमन को लेकर पूरे गांव में उत्साह का माहौल था l गांववालों के साथ आसपास के इलाकों से भी सैकड़ों लोग अपने चहेते और लोकप्रिय मुख्यमंत्री को देखने- मिलने आए थे l उन्होंने पारंपरिक तरीके से अपने मुख्यमंत्री का स्वागत किया l

    *लोगों की परेशानियों को सुना और कारवाई के दिए निर्देश*

    इस मौके पर लोगो ने अपनी परेशानियों और समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया l उन्होने इस संबंध में आवेदन दिए l मुख्यमंत्री ने भी मौके पर ही अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के निदान के लिए आवश्यक निर्देश दिए l

    *बिजली संकट की है जानकारी, उचित निर्णय लेंगे*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ ज़िलों में बकाए को लेकर डीवीसी द्वारा 18-18 घंटे बिजली की कटौती किए जाने की जानकारी है l सरकार इस मामले की बहुत जल्द समीक्षा करेगी और क्या बेहतर हो सकता है इसपर निर्णय लेगी l बिजली व्यवस्था बेहतर करना सरकार की प्राथमिकता है l

    *इस मौके पर श्री शिबू सोरेन और अन्य परिजन, विधायक ममता देवी, डीडीसी संजय सिन्हा समेत रामगढ़ जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे l*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त, प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यक्रम में हुए शामिल
    Next Article प्रखंड स्तरीय मेगा कैंप के सफल आयोजन की तैयारी के मद्देनजर बैठक सम्पन्न हुई

    Related Posts

    इटारसी के पास नैनपुर-इंदौर पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, मची अफरा-तफरी, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला

    August 5, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव : बिना इंश्योरेंस गाड़ी को पेट्रोल नहीं दें, थर्ड-पार्टी बीमा अवधि भी बढ़ाई

    August 5, 2026

    पिछले 10 महीने ने मेरी ऐसी परीक्षा ली, जिसकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी: नीरज चोपड़ा

    August 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    इटारसी के पास नैनपुर-इंदौर पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, मची अफरा-तफरी, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव : बिना इंश्योरेंस गाड़ी को पेट्रोल नहीं दें, थर्ड-पार्टी बीमा अवधि भी बढ़ाई

    पिछले 10 महीने ने मेरी ऐसी परीक्षा ली, जिसकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी: नीरज चोपड़ा

    अनुच्छेद 370 निरस्त करने के सात वर्ष पूरे होने पर सुरक्षा बढ़ी, जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित

    आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाया, महंगाई का घटाया

    केरल में भारी बारिश जारी, और अधिक लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया

    विदेशों से 2019 से अब तक 274 भगोड़े लाए गए वापस, गृह मंत्रालय ने दी जानकारी, बड़ी कूटनीतिक जीत

    राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त करने के मामले में हाई कोर्ट ने मांगा जवाब

    बिग बॉस 20 का पहला टीजर जारी, सलमान खान के करण अर्जुन वाले इशारे ने बढ़ाई सस्पेंस की हलचल

    संसद में पास हुआ जन्म-मृत्यु बिल, बना नया कानून, बदल गए रजिस्ट्रेशन के ये बड़े नियम, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.