
*काण्ड्रा-चौका मार्ग पर बालू लदा टीपर पलटा, चालक जख्मी
राष्ट्र संवाद संवाददाता, काण्ड्रा
काण्ड्रा-चौका मार्ग पर लखना सिंह घाटी के तीखे मोड़ पर तेज रफ्तार बालू लदा टीपर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक जख्मी हो गया, हालांकि वह मौके से फरार हो गया। टीपर का रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच02 एके 5798 बताया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही काण्ड्रा पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने सड़क से टीपर हटवाकर आवागमन सामान्य कराया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

