Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त, प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यक्रम में हुए शामिल
    Breaking News झारखंड

    उपायुक्त, प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यक्रम में हुए शामिल

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *’सरकार आपके द्वार’*

    *★ डुमरिया के खड़िदा में ‘सरकार आपके द्वार’ का आयोजन*

    *★ उपायुक्त, प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यक्रम में हुए शामिल*

    राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में आज डुमरिया प्रखंड के सुदूरवर्ती खड़िदा पंचायत में ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला, प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी श्री मुरली यादव तथा जिले एवं प्रखंड के अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य आम जनता को सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ योजनाओं का लाभ बिना भाग-दौड़ किए उन्हें मिले ये सुनिश्चित करना है। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त करते हुए उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गयी तथा बताया गया कि इन योजनाओं का लाभ कैसे प्राप्त करें एवं विभिन्न योजनाओं के लाभ लेने हेतु क्या-क्या पात्रता है आदि। *कार्यक्रम में मुख्यत: राशन, पेंशन एवं आवास से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए।*

    *विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण कर ज्यादा से ज्यादा आवेदन प्राप्त करने के दिए* *निर्देश*

    उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण कर संबंधित को ग्रामीणों से ज्यादा से ज्यादा आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए। आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, जेएसएलपीएस, कृषि विभाग, अंचल कार्यालय, सामाजिक सुरक्षा(पेंशन), आत्मा, उद्यान विभाग, भूमि संरक्षण विभाग, सहकारिता विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, विद्युत विभाग, वन विभाग आदि के द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया। इसके अलावा ग्रामीणों की समस्याओं से संबंधित आवेदनों को भी संबंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मियों द्वारा अपने-अपने विभाग के स्टॉल के माध्यम से एकत्रित किया गया।

    *प्राप्त आवेदनों की संख्या निम्नवत हैं-*

    आपूर्ति विभाग- राशन कार्ड में नाम जोड़ने तथा नया राशन कार्ड बनाने हेतु 39 आवेदन, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग- 8 आवेदन(चापाकल मरम्मती), पेंशन- 63, अंचल कार्यालय- 19, कृषि विभाग- 22, ग्रामीणों के बीच कीटनाशक दवाई का वितरण, बैंक- 10, 13(नया खाता खोलने), पशुपालन विभाग- 37 लाभुकों के बीच पशुओं के लिए दवा वितरण, आवास हेतु 220 आवेदन, श्रम विभाग द्वारा 15 मजदूरों का निबंधन कराया गया । बिजली समस्या संबंधित 4 आवेदन प्राप्त हुआ। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 127 लोगों का स्वास्थ्य जांच कर दवा उपलब्ध कराया गया।

    *इस अवसर पर प्रखंड स्तरीय जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, जेई, बीपीओ, बीआरपी, सीआरपी तथा अन्य उपस्थित थे।*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता:हेमन्त सोरेन
    Next Article लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए हर दिन हर घंटा जनता को समर्पित:हेमन्त सोरेन

    Related Posts

    रक्षाबंधन, सावन और जन्माष्टमी के अवसर पर तीन दिवसीय लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का आयोजन

    August 5, 2026

    कोल्हान विश्वविद्यालय का सत्र नियमित करने की मांग, आजसू ने राज्यपाल समेत विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    August 5, 2026

    सरायकेला में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी कामयाबी, तीन इनामी नक्सलियों की गिरफ्तारी की चर्चा

    August 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    रक्षाबंधन, सावन और जन्माष्टमी के अवसर पर तीन दिवसीय लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का आयोजन

    कोल्हान विश्वविद्यालय का सत्र नियमित करने की मांग, आजसू ने राज्यपाल समेत विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    सरायकेला में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी कामयाबी, तीन इनामी नक्सलियों की गिरफ्तारी की चर्चा

    श्रावणी मेला 2026: बाबा बैद्यनाथ धाम में शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा, अब मिनटों में होंगे दर्शन

    इटारसी के पास नैनपुर-इंदौर पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, मची अफरा-तफरी, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव : बिना इंश्योरेंस गाड़ी को पेट्रोल नहीं दें, थर्ड-पार्टी बीमा अवधि भी बढ़ाई

    पिछले 10 महीने ने मेरी ऐसी परीक्षा ली, जिसकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी: नीरज चोपड़ा

    अनुच्छेद 370 निरस्त करने के सात वर्ष पूरे होने पर सुरक्षा बढ़ी, जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित

    आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाया, महंगाई का घटाया

    केरल में भारी बारिश जारी, और अधिक लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.