
डीएवी स्कूल और ‘संवाद’ के रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्त संग्रह
राष्ट्र संवाद संवाददाता, बड़बिल
डीएवी पब्लिक स्कूल, बोलानी के परिसर में विद्यालय एवं दैनिक समाचार पत्र ‘संवाद’ के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 40 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस पुनीत कार्य में विद्यालय के अभिभावकों के साथ बोलानी के स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सेल, आरएमडी बोलानी के सीजीएम माल्हा श्रीनिवासु की उपस्थिति में हुआ। विशिष्ट अतिथियों में सीजीएम (रखरखाव) आनंद कुमार, जीएम (इलेक्ट्रिक) एस. लस्कर तथा डीजीएम (सिविल) संजीव कुमार शामिल रहे।
शिविर के सफल आयोजन में विद्यालय की प्रधानाचार्या राजश्री महापात्र और एनसीसी शिक्षक सेकंड ऑफिसर प्रीति रंजन नंदा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासन और सक्रियता के साथ आयोजन की व्यवस्थाएं संभालीं।
इस पहल के माध्यम से विद्यालय ने रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए समाज को प्रेरित किया। आयोजन की क्षेत्र में सराहना की गई।

