
वात्सल्य बालिका गृह में बच्चियों संग मना दीपोत्सव
*प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दीप जलाकर बांटी खुशियां, शिक्षा और सुरक्षित बचपन का दिया संदेश*
राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला
दीपावली के अवसर पर छोटा गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह में दीपोत्सव समारोह-2026 आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामाशंकर सिंह ने बच्चियों के साथ दीप प्रज्वलित कर त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस दौरान बच्चियों के बीच मिठाइयां और पटाखे वितरित किए गए। रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई।
न्यायाधीश रामाशंकर सिंह ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, सम्मानजनक और खुशहाल बचपन मिलना चाहिए। जरूरतमंद बच्चों के जीवन में खुशियां लाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। अन्य अतिथियों ने भी बच्चियों को शिक्षा, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
मौके पर डालसा सचिव तौसीफ मेराज, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष तारापद सरकार, सदस्य सैयद हैदर, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी संतोष ठाकुर, संचालक प्रमोद कुमार वर्मा, ज्योति सिंह, विकास दोदराजका सहित पैरा लीगल वॉलंटियर्स उपस्थित थे।

