
आनंद मार्ग आश्रम में आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनी दीपावली
राष्ट्र संवाद संवाददाता, काण्ड्रा
आनंद मार्ग आश्रम काण्ड्रा सहित जिले की विभिन्न यूनिटों में 8 नवंबर को दीपावली मनाई गई। इस अवसर पर प्रभात संगीत ‘दीपावली सजायेछि प्रभु तोमारे करिते वरण’ और बाबा नाम केवलम संकीर्तन हुआ। आनंद मार्ग प्रचारक संघ के सरायकेला-खरसावां भुक्ति प्रधान गोपाल बर्मन ने दीपावली के आध्यात्मिक और पौराणिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश की विजय और मानव मन में आध्यात्मिक चेतना जगाने का संदेश देती है। कार्यक्रम के अंत में मिठाइयां बांटी गईं। आयोजन में भर्तहरि, राजकिशोर, इंद्र साव, जितेन बर्मन और सूर्य प्रकाश का योगदान रहा।

