

ग्राहक पंचायत के महिला आयाम,पूर्वी सिंहभूम के द्वारा नये सदस्यों के लिए परिचयात्मक वर्ग का आयोजन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
ग्राहक पंचायत के महिला आयाम के द्वारा परिचयात्मक वर्ग का आज तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष मेंआयोजन किया गया । इस आयोजन में इस वर्ष बने नए महिला सदस्यों का अभिनंदन करते हुए उनको ग्राहक पंचायत संगठन के कार्य ,उद्देश्य और इस संगठन की उपलब्धि से परिचित कराया गया। उपस्थित महिला सदस्यों से उनका भी परिचय प्राप्त किया गया ।कार्यक्रम में सबसे पहले मां भारती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया। पर्यावरण आयाम प्रमुख डॉक्टर अनीता शर्मा जी ने संगठन के सभी प्रमुख दायित्वधारियों से उपस्थित सदस्यों का परिचय कराया । संगठन की उपलब्धि और उसकी कार्यप्रणाली के बारे में उपाध्यक्ष एंजेल उपाध्याय जी ने विस्तार से बताया। महिला आयाम प्रमुख रूबी लाल जी ने महिला जागरण और संरक्षण की दिशा में संगठन के द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यक्रमों की चर्चा की। पर्यावरण आयाम प्रमुख कुमार अमलेंदु जी ने बताया कि पर्यावरण को बचाना स्वयं के अस्तित्व की सुरक्षा करना है और ग्राहक पंचायत इस दिशा में सतत् प्रयास करता रहा है। अधिवक्ता विनीता मिश्रा ने ग्राहक उपभोक्ता अधिनियम की जानकारी देते हुए ग्राहकों से संबंधित समस्याओं और उसके समाधान पर प्रकाश डाला।
प्रश्नोत्तर सत्र में उपस्थित महिला सदस्यों ने अपनी समस्याओं को भी साझा किया और मंचासीन अतिथियों से उस विषय पर विचार साझा किया ।
पूर्वी सिंहभूम जिला के ग्राहक पंचायत संगठन के अध्यक्ष पप्पू सिंह जी ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिला इस संगठन के अंतर्गत एक आदर्श जिला के रूप में कार्य कर रहा है। इसके तहत कई सारी साहित्यिक पुस्तकों का विमोचन , कार्यशाला, सेमिनार का भी आयोजन किया जाता रहा है ।
अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉक्टर कल्याणी कबीर जी ने कहा कि ग्राहक पंचायत संगठन के मूल में सामाजिक समता और शोषण के विरुद्ध एकजुट होकर कार्य करने का विचार है।
यह संगठन राष्ट्रव्यापी स्तर पर भोज्य पदार्थों की शुद्धता के लिए जन जागरण अभियान कर रहा है और साथ ही एमआरपी नीति को लेकर पारदर्शिता की मांग कर रहा है जो ग्राहकों के हित से जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण विषय है।
कार्यक्रम में ग्राहक गीत प्रस्तुति और धन्यवाद ज्ञापन दिया पर्यावरण आयाम सहप्रमुख वंदना कुमारी जी ने । पूरे कार्यक्रम का सुंदर संचालन किया महिला आयाम सह प्रमुख विजय लक्ष्मी इनुमूर्ति जी ने।
अंत में अरुणा झा जी के द्वारा सुमधुर स्वर में गाये गए वंदे मातरम गीत के साथ परिचयात्मक वर्ग का समापन हुआ। आयोजन को सफल बनाने में व्यवस्था पक्ष में संगठन मंत्री श्री वी प्रभु , पूर्वी सिंहभूम के सचिव रोहित, सुकुमार जी और अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में ममता कर्ण,मंजू कुमारी, योगिता नायडू,गीता गोडसेरा, शर्मिला सिंह, सपना तिवारी, गायत्री सिंह, सीमा सोना, कुसुम कुमारी, कंचन ,रीना परितोष, प्रिया कुंकल ,रानी गोडसोरा इत्यादि की उपस्थिति रही।

