Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेटे की चाहत बनी मौत का सबब: धनबाद में लिंग जांच के बाद असुरक्षित गर्भपात से युवती की मौत, पति-नर्स
    Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बेटे की चाहत बनी मौत का सबब: धनबाद में लिंग जांच के बाद असुरक्षित गर्भपात से युवती की मौत, पति-नर्स

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 31, 2026Updated:October 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेटे की चाहत बनी मौत का सबब: धनबाद में लिंग जांच के बाद असुरक्षित गर्भपात से युवती की मौत, पति-नर्स समेत 4 गिरफ्तार
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    बेटे की चाहत ने एक परिवार को तबाह कर दिया। झारखंड के धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र के श्यामडीह स्थित सेंट्रल डायग्नोस्टिक सेंटर में कथित भ्रूण लिंग जांच के बाद असुरक्षित गर्भपात कराने के दौरान 24 वर्षीय विवाहिता किरण कुमारी की मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के पति सोनू केवट, डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक सचिन केवट, अल्ट्रासाउंड स्टाफ विजय गोस्वामी और नर्स सुलोचना देवी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

    पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, पेटरवार थाना क्षेत्र की निवासी किरण कुमारी गर्भवती थीं। आरोप है कि उनके पति सोनू केवट और ससुराल पक्ष के लोगों ने बेटे की चाह में उन्हें भ्रूण की लिंग जांच के लिए तैयार किया। इसके लिए सेंट्रल डायग्नोस्टिक में जांच कराई गई। आरोप है कि जब पता चला कि गर्भ में बेटी है, तो उन्हें जबरन असुरक्षित गर्भपात कराया गया।

    गर्भपात के दौरान किरण की हालत अचानक बिगड़ गई और उन्हें भारी रक्तस्राव की शिकायत हुई। आनन-फानन में उन्हें श्यामडीह स्थित संजीवनी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस का प्रारंभिक आकलन है कि गलत तरीके से की गई गर्भपात प्रक्रिया और अत्यधिक रक्तस्राव से मौत हुई।

    मृतका के पिता राजेंद्र कुमार केवट की लिखित शिकायत के बाद कतरास थाना में कांड संख्या 274/2026 दर्ज किया गया है। मामले में बीएनएस, पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994 और एमटीपी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

    गिरफ्तार आरोपियों में किरण के पति सोनू केवट, सेंट्रल डायग्नोस्टिक के संचालक सचिन केवट, रिलीफ डायग्नोस्टिक के स्टाफ विजय गोस्वामी और एसएनएमएमसीएच की नर्स सुलोचना देवी शामिल हैं। इसके अलावा मृतका के ससुर, सास, जेठ, गोतनी, ननद, डायग्नोस्टिक सेंटर से जुड़े अन्य लोग, लैब टेक्नीशियन और डॉक्टर सहित कई लोगों को नामजद किया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

    घटना के बाद पुलिस ने सेंट्रल डायग्नोस्टिक सेंटर को सील कर दिया है। पुलिस के अनुसार, गर्भपात के समय वहां कोई योग्य स्त्री रोग विशेषज्ञ या योग्य चिकित्सक मौजूद नहीं था। फोरेंसिक टीम से जांच कराई जा रही है, ताकि लिंग जांच, गर्भपात की प्रक्रिया और मौत के असली कारणों की पुष्टि हो सके।

    यह मामला एक बार फिर भ्रूण लिंग जांच और कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ कानून की सख्ती की मांग उठा गया है। एक तरफ बेटी को जन्म देने की इच्छा रखने वाली मां की जान चली गई, दूसरी तरफ बेटे की चाह में उलझा परिवार अब जेल और मुकदमे के दौर से गुजर रहा है। पुलिस ने कहा है कि दोषी पाए जाने वाले हर व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

    बेटे की चाह ने एक मां को हमेशा के लिए छीन लिया, लेकिन यह घटना बताती है कि लिंगभेद और अवैध चिकित्सा का अंजाम सिर्फ एक परिवार का विनाश नहीं, बल्कि समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवरिष्ठ पत्रकार अनिमेष अंबष्ट को पितृशोक, पिता अखिलेश्वर प्रसाद महथा का निधन
    Next Article वरिष्ठ पत्रकार अनिमेष अंबष्ट को पितृशोक, पिता अखिलेश्वर प्रसाद महथा का निधन

    Related Posts

    ओमर +2 विद्यालय, तेघड़ा में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 31, 2026

    मारपीट कांड में एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

    October 31, 2026

    जर्जर सड़क से आक्रोशित ग्रामीणों ने पर्रा-सरौंजा पथ के गड्ढों का नामकरण कर जताया विरोध

    October 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ओमर +2 विद्यालय, तेघड़ा में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    मारपीट कांड में एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

    जर्जर सड़क से आक्रोशित ग्रामीणों ने पर्रा-सरौंजा पथ के गड्ढों का नामकरण कर जताया विरोध

    ऐजनी में कृषि जन कल्याण चौपाल आयोजित।सरसों उत्पादन और कतारबद्ध बुआई के बताए गए फायदे।

    शाॅर्ट सर्किट से लगी आग से मवेशी सहीत सामन जलकर राख।

    अनिल झा की जीत पर राजद ने मनाया जशन

    भावुक माहौल में बीईओ राम उदय महतो को विदाई

    *संत पॉल पब्लिक स्कूल में सुरक्षित बचपन अभियान का आयोजन*

    *CBRKC फाउंडेशन द्वारा इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल जी की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई

    वरिष्ठ पत्रकार अनिमेष अंबष्ट को पितृशोक, पिता अखिलेश्वर प्रसाद महथा का निधन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.