*क्रिकेट में भगत सिंह सदन, कबड्डी में नेताजी सदन का दबदबा*
*तारा पब्लिक स्कूल हाता में अंतर-सदनीय खेल प्रतियोगिता, चयन मंडल और बेबी शांति टुडू बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी*
राष्ट्र संवाद संवाददाता, पोटका
तारा पब्लिक स्कूल, हाता में शनिवार को आयोजित अंतर-सदनीय खेल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लड़कों की क्रिकेट प्रतियोगिता में शहीद भगत सिंह सदन विजेता रहा, जबकि लड़कियों की कबड्डी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस सदन ने खिताब जीता।
क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चयन मंडल को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। वहीं, कबड्डी में बेबी शांति टुडू को यह सम्मान मिला।
विद्यालय की निदेशिका पूनम लाल ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, सहयोग तथा नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देते हैं। प्राचार्य कमलेश मिश्र ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का संचालन शिक्षक मिहिर गोप ने किया, जबकि अंबुज प्रमाणिक ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

