शिक्षक पात्रता परीक्षा पर जमशेदपुर में एक नवंबर को बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
तीन समयावधियों में बसों को छोड़ भारी वाहनों पर रोक, प्रवेश और निकासी के लिए अलग समय निर्धारित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 को लेकर रविवार, एक नवंबर को शहर में भारी वाहनों के परिचालन के लिए विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, बसों को छोड़कर अन्य भारी वाहनों का परिचालन तीन अलग-अलग समयावधियों में पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
सुबह पांच बजे से 9:15 बजे तक, पूर्वाह्न 11:15 बजे से दोपहर 2:15 बजे तक और अपराह्न 3:30 बजे से रात 11 बजे तक यह रोक प्रभावी रहेगी।
भारी वाहनों के प्रवेश और निकासी का समय
आदेश के अनुसार, सुबह 9:15 बजे से पूर्वाह्न 11:15 बजे तक भारी वाहनों को शहर में प्रवेश की अनुमति रहेगी। वहीं, दोपहर 2:15 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक भारी वाहन शहर से बाहर जा सकेंगे। परीक्षा के दिन वाहन चालकों और परिवहन संचालकों को निर्धारित समय के अनुसार परिचालन करना होगा।

