रांची पुलिस की जवाबी फायरिंग में राहुल दुबे गिरोह का सदस्य घायल, 6 गिरफ्तार
तीन पिस्टल, चार मैगजीन और स्विफ्ट कार बरामद
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रांची। रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित सीठियो में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में गिरोह का सदस्य सौरभ गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल सौरभ समेत पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुंदन कुमार, गुड्डू मिश्रा, मोहित कुमार, ऋषभ और सौरभ के रूप में हुई है।
पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से तीन पिस्टल और चार मैगजीन बरामद की हैं। स्विफ्ट कार तथा चोरी की एक पल्सर बाइक भी जब्त की गई है।

