मारवाड़ी समाज काशीडीह की अनूठी पहल, सामूहिक रूप से तैयार होंगी शुद्ध मिठाइयां और नमकीन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। दीपावली पर शुद्धता और सामाजिक एकता की मिसाल पेश करते हुए मारवाड़ी समाज काशीडीह ने सामूहिक रूप से मिठाई एवं नमकीन निर्माण की पहल की है। शुक्रवार को बाराद्वारी स्थित स्वर्ण वणिक समाज सामुदायिक भवन में पंडित अमित शर्मा के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भट्टी पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
समाज के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस पहल का उद्देश्य लोगों को शुद्ध, गुणवत्तापूर्ण और ताजी मिठाइयां एवं नमकीन उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल, महासचिव प्रदीप मिश्रा, अंकित मोदी सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समाज ने लोगों से इस पहल से जुड़ने और दीपावली पर शुद्ध मिठाई एवं नमकीन का लाभ उठाने की अपील की है। ऑर्डर बुकिंग के लिए अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल (9334804731) और महासचिव अंकित मोदी (7209011223) से संपर्क किया जा सकता है।

