*अपने सामाजिक एवं राजनैतिक सरोकार और स्पष्टवादिता के लिए सदैव याद किए जाते रहेंगे चंद्रशेखर मिश्रा : विक्टर सोरेन*
राष्ट्र संवाद संवाददाता
भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर मिश्रा के आकस्मिक निधन पर झामुमो पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन,केन्द्रीय प्रवक्ता कुणाल षाडंगी एवं अपने अन्य वरीय कार्यकर्ताओं के साथ उनके अंतिम दर्शनों को स्वर्गीय मिश्रा के आवास सिदगोड़ा पहुँचे। उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिला अध्यक्ष ने स्वर्गीय चंद्रशेखर मिश्रा को आमजन के सेवा में तत्पर रहने वाला जननेता बताया साथ ही कहा कि अपने राजनैतिक और सामाजिक सरोकार,साफ छवि एवं स्पष्टवादिता के लिए मिश्रा बाबा सदा याद किए जाते रहेंगे।
*समाज ने एक अच्छे राजनैतिक और सामाजिक अभिभावक को खो दिया:कुणाल षाडंगी*
स्वर्गीय चंद्रशेखर मिश्रा का हंसमुख और मिलनसार स्वभाव,विषयों पर उनकी पकड़ और जनता के कल्याणकारी कार्यों के लिए समर्पण,त्याग और अनुशासन के लिए उन्हें सदैव याद किया जाता रहेगा। समाज ने आज एक अच्छा अभिभावक और नेतृत्वकर्ता खो दिया है। इस अवसर पर झामुमो के बंटी सिंह,सुशील हेंब्रम,अभिषेक सिंह राजपूत,समेत कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

