Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हरियाणा : एक्सप्रेस-वे पर खड़ी टूरिस्ट बस से टकराई कार, पति-पत्नी और बच्ची की मौत, 2 बच्चे गंभीर
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    हरियाणा : एक्सप्रेस-वे पर खड़ी टूरिस्ट बस से टकराई कार, पति-पत्नी और बच्ची की मौत, 2 बच्चे गंभीर

    News DeskBy News DeskOctober 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम में गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी और उनकी बच्ची की मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेस-वे पर लोहटकी गांव के पास उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़ी टूरिस्ट बस से पीछे से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

    जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब तीन बजे हुआ. स्विफ्ट कार में कुल पांच लोग सवार थे. कार सड़क किनारे खड़ी टूरिस्ट बस के पिछले हिस्से से टकरा गई. टक्कर के बाद कार बुरी तरह पिचक गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया.

    हादसे के बाद घटनास्थल के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं. इनमें कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है. चालक अपनी सीट पर फंसा नजर आ रहा है, जबकि आसपास मौजूद लोग उसे बाहर निकालने की कोशिश करते दिख रहे हैं. अगली सीट पर चालक के बगल में बैठा बच्चा भी गंभीर हालत में दिखाई दिया. लोगों ने कार का बोनट काटकर बच्चे को बाहर निकाला.

    बताया जा रहा है कि परिवार राजस्थान में बालाजी धाम के दर्शन करने के बाद दिल्ली लौट रहा था. इसी दौरान उनकी कार हादसे का शिकार हो गई. दुर्घटना में पति-पत्नी और बच्ची की जान चली गई, जबकि घायल दोनों बच्चों को पुलिस ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है. पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिए हैं. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बिना शर्त माफी, 17 नवंबर को पेश होने का आदेश
    Next Article अब ऐप खोलने की जरूरत होगी कम, AI एजेंट खुद करेंगे आपके रोजमर्रा के काम

    Related Posts

    दयालु मन का पुरस्कार

    October 30, 2026

    शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज का हरियाणा के कांग्रेस विधायक की बेटी से निकाह, सियासी गलियारों में चर्च

    October 30, 2026

    *अपने सामाजिक एवं राजनैतिक सरोकार और स्पष्टवादिता के लिए सदैव याद किए जाते रहेंगे चंद्रशेखर मिश्रा

    October 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दयालु मन का पुरस्कार

    शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज का हरियाणा के कांग्रेस विधायक की बेटी से निकाह, सियासी गलियारों में चर्च

    *अपने सामाजिक एवं राजनैतिक सरोकार और स्पष्टवादिता के लिए सदैव याद किए जाते रहेंगे चंद्रशेखर मिश्रा

    शीपार संधान’ (जड़ों की तलाश)– मिट्टी, मनुष्य और आत्म-साक्षात्कार का एक व्यंजनामय दस्तावेज

    यूपी एमएलसी चुनाव: संगठन की निष्क्रियता ने भाजपा को दिखाया आईना, काशी-लखनऊ में करारी शिकस्त

    बलिया में पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर फायरिंग, पुलिस ने राइफल और कारतूस किए बरामद

    *वाराणसी और बांकीपुर में क्यों मुरझाया कमल?*

    विधान परिषद चुनाव: भाजपा की बढ़त, विपक्ष के लिए आत्ममंथन का संदेश

    बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की हार: बहानों की राजनीति कब तक?

    Oscar Spin: A Closer Look at the Brand, Its Features, and the Player Experience

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.