प्रेम संबंध में बाधा बने पिता की हत्या की साजिश, नाबालिग बेटी ने प्रेमी के साथ रची खौफनाक योजना
राष्ट्र संवाद संवाददाता
लखनऊ / इटावा। प्रेम संबंध में बाधा बन रहे पिता को रास्ते से हटाने के लिए नाबालिग बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली। आरोप है कि बेटी ने पिता को चाय में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दीं। उनके बेहोश होने के बाद सिलबट्टे से सिर कुचलकर हत्या कर दी। सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए मामले में बेटी की भूमिका उजागर की है।
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया कि बेटी अपने प्रेमी के साथ मिलकर पिता की हत्या की योजना बनायी । वारदात को अंजाम देने के लिए कथित तौर पर पहले पिता को बेहोश करने की तैयारी की गई। इसके बाद उन पर हमला कर उनकी जान ले ली गई। घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू की। पूछताछ तथा अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस ने हत्या की साजिश में बेटी की संलिप्तता का खुलासा किया। पुलिस अब वारदात में प्रेमी की भूमिका और हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
इस घटना ने पारिवारिक रिश्तों और किशोरावस्था में भावनात्मक फैसलों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

