बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका, छह राज्यों में बारिश का अलर्ट
राष्ट्र संवाद संवाददाता
आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना, झारखंड-बिहार में 28-29 अक्टूबर को दिख सकता है असर
नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर मौसम में बदलाव की आशंका जताई गई है। इसके प्रभाव से छह राज्यों में बारिश और खराब मौसम की स्थिति बन सकती है। आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना है, जबकि पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ में 28 और 29 अक्टूबर को इसका असर दिख सकता है।
संभावित चक्रवाती गतिविधि के कारण कुछ इलाकों में तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश हो सकती है। इससे जनजीवन और यातायात प्रभावित होने की आशंका है।
मौसम में बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग के आधिकारिक पूर्वानुमान पर नजर रखने की सलाह दी जाती है। विशेषकर तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को प्रशासन के निर्देशों का पालन करना चाहिए।

