Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मौत के कुएं में करतब के दौरान बाइक में लगी आग, युवती झुलसी
    Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मौत के कुएं में करतब के दौरान बाइक में लगी आग, युवती झुलसी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 26, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मौत के कुएं में करतब के दौरान बाइक में लगी आग, युवती झुलसी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में रविवार रात लगे मेले में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मौत के कुएं में बाइक से करतब दिखा रही एक युवती की बाइक में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से युवती भी झुलस गई। उसे इलाज के लिए भेजा गया, जबकि बाइक पूरी तरह जल गई। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती मौत के कुएं में बाइक से करतब दिखा रही थी। इसी दौरान अचानक बाइक में आग भड़क उठी। घटना के बाद मौके पर मौजूद दर्शकों में हड़कंप मच गया। आग लगने की घटना वहां मौजूद लोगों के मोबाइल कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    हालांकि, बाइक में आग कैसे लगी, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता तकनीकी जांच के बाद ही चल सकेगा। घटना के बाद मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखड़गे की टिप्पणी कांग्रेस की हताशा और राजनीतिक संस्कारों का परिचायक: रघुवर दास
    Next Article पीस बॉन्ड कानून की समीक्षा हो, शांतिपूर्ण विरोध दबाने का हथियार न बने: अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू

    Related Posts

    संघ के प्रमुख उत्सव शरद पूर्णिमा पर हिंदू एकता, संस्कार और राष्ट्रधर्म का संदेश

    October 26, 2026

    वासंतिक रबी महाअभियान के तहत किसानों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

    October 26, 2026

    तेघड़ा में बालश्रम के विरुद्ध छापेमारी, एक बाल श्रमिक विमुक्त

    October 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संघ के प्रमुख उत्सव शरद पूर्णिमा पर हिंदू एकता, संस्कार और राष्ट्रधर्म का संदेश

    वासंतिक रबी महाअभियान के तहत किसानों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

    तेघड़ा में बालश्रम के विरुद्ध छापेमारी, एक बाल श्रमिक विमुक्त

    वीरपुर में ई-रिक्शा चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी रासीद गिरफ्तार

    अंधकार से प्रकाश की ओर यात्रा का नाम है वाल्मीकि: डॉ. सच्चिदानंद

    *अन्नदाताओं के चेहरे पर लौटेगी मुस्कान, 30 अक्टूबर को खाते में आएंगे 2000 रुपये*

    बखरी में सर्राफा लूटकांड के विरोध में ज्वेलर्स की दुकानें बंद, व्यवसायियों में आक्रोश

    चंदौर में बलराम पेट्रोल पंप का शिलान्यास, पेट्रोल-डीजल के साथ सीएनजी की भी मिलेगी सुविधा

    नवदुर्गा संघ समिति द्वारा भव्य कन्या पूजन और भंडारे का आयोजन, 2000 से अधिक कन्याओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    राटन पंचायत में नदी में डूबने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.