हेमंत सोरेन से मिले मंत्री, सांसद-विधायक, स्व. रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
राष्ट्र संवाद सं
नेमरा (रामगढ़), 13 अक्टूबर। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक आवास नेमरा में मंगलवार को विभिन्न राज्यों के मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री और अन्य गणमान्य लोगों ने उनसे मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सभी ने मुख्यमंत्री की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान मंत्री योगेंद्र प्रसाद, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, सांसद रविंद्र कुमार राय, काली चरण सिंह, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता समेत कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दशकर्म एवं संस्कार भोज की तैयारियों का निरीक्षण किया और पंडाल, पार्किंग, बैरिकेडिंग सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

