Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोलरयुक्त जलमिनार के स्वच्छ पानी से लोगों की बुझेगी प्यास
    Breaking News झारखंड

    सोलरयुक्त जलमिनार के स्वच्छ पानी से लोगों की बुझेगी प्यास

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 9, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *सोलरयुक्त जलमिनार के स्वच्छ पानी से लोगों की बुझेगी प्यास*

    पहले लोग नदी,नाले,तालाब,जोरिया व चुआ के पानी पर निर्भर थे

    कुंडहित प्रखंड में लग रहा है कुल 45 जलमीनार

    जामताड़ा: एक जमाना हुआ करता था कि कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश गांव के लोग नदी,नाले,तालाब,जोरिया व चुआ का पानी पीने को विवश थे।लोग 1-2 किलोमीटर दूरी तय कर पानी लाने के लिए जाते थे।लोगों को दुषित पानी पीना पड़ता था।जब नदी पूर्ण रूप से सुख जाता था तब लोग छोटे-छोटे गड्ढा करते थे।गड्ढे के पानी को लोग साफ करते थे।पर पूर्ण रूप से पानी साफ नहीं होता था।फिर भी लोग उसी पानी को लेते थे।पर आज वर्तमान में लोगों को स्वच्छ पानी मुहैया होने लगा है।इसके लिए सरकार ने महत्त्वपूर्ण कदम उठाये हैं।गांव-गांव में सोलरयुक्त जलमीनार का निर्माण किया जा रहा है।साथ ही जलमिनार से स्वच्छ पानी लोगों को मिल जाता है।यही नहीं लोगों को पानी लेने में भी आसानी होती है।महीलाएं जलमीनार के नल के सामने घड़ा रख देती है।नल को चालू कर देने पर खुद से पानी निकलता है।जिससे आसानी से घड़ा भी भर जाता है।वहीं दूसरी ओर इसमें बिजली की आवश्यकता नही है।सूर्य की रौशनी से यंत्र ओटोमेटीक काम करने लगता है।न ही किसी व्यक्ती को रखने की आवश्यकता है।बता दें पूर्व में लोग चापाकल में पानी लेने कतार लगानी पड़ती थी।जिससे लोगों की तु-तु,मैं-मैं हो जाती थी।पर अब गांव-गांव में 14 वें वित्त आयोग से 3 लाख 84 हजार रूपये की लागत से सोलरयुक्त जलमीनार का निर्माण किया जा रहा है।जिसमें 4-4 नल लगे होते हैं।जिससे लोगों को अब लाईन में खड़े होने की आवश्यक्ता नहीं होना पड़ता है।लोगों को पानी लेने में अब आसानी होती है।अब गर्मी के दिनों में लोगों को आसानी से पानी मिल जायेगा।लोगों को गर्मी में प्यास बुझाने की चिंता नहीं सतायेगी।

    *इन गांवों में लग रहा है सोलरयुक्त जलमीनार:* नगरी पंचायत के लखीबाद,सुलुंगा और शिवराम,भेलुवा पंचायत के मोहीजोड़,धतला और हरिनारायण पुर,कुंडहित सदर पंचायत के कुंडहित और रूपनारायण पुर,बनकाठी पंचायत के भेलाडीह खैरापाड़ा और जीतुहीड़,गड़जोड़ी पंचायत के कालाजोड़ा और महुला,पालाजोड़ी पंचायत के जलालपुर,विजयपुर और बुराररडीह,अमलादही पंचायत के मगरायडीह,काटना और तिलादाबाद,खजुरी पंचायत के खजुरी,मझगड़िया और सिंगारपुर,गायपाथर पंचायत के दलचक और नामुमानधारा,बागडेहरी पंचायत के बागडेहरी,नवडीहा और लाईकापुर,सुद्रक्षीपुर पंचायत के सुद्राक्षीपुर,चंद्रपुर और माड़भांगा,बिक्रमपुर पंचायत के बिक्रमपुर और सटकी,अंबा पंचायत के अंबा,कालीकासुली,कुमरपुर,जगन्नाथपुर,सालदाहा और सियारसुली,बाबुपुर पंचायत के बाबुपुर,कमलीया और पाथरचुड़,मुड़ाबेड़िया पंचायत के मुड़ाबेड़िया आश्रम,मुड़ाबेड़िया हनुमान मंदिर और छोलाबेड़िया सहित कुल 45 सोलरयुक्त जलमीनार का निर्माण किया जा रहा है।अधिकांश गांवों में जलमिनार बनकर तैयार हो गया है।लोग जलमिनार से पानी ले रहे हैं।

    *क्या कहते हैं अधिकारी:*
    सरकार की यह पहल काफी अच्छी है।लोगों को स्वच्छ पानी मिल रहा है।लोग आसानी से घड़े में पानी भर लेते हैं।लोगों को अब कतार में खड़े रहने की आवश्यकता नहीं होना पड़ता है।

    *गिरीवर मिंज,बीडीओ सह सीओ,कुंडहित।*

    *क्या कहते हैं जनप्रतिनिधि व ग्रामीण:*
    जिप सदस्य भजहरि मंडल,जिप सदस्या सुभद्रा बावरी,अंबा मुखिया गुनोमोनी हांसदा,बिक्रमपुर मुखिया सोनामोनी हांसदा,गायपाथर मुखिया बीरू मुर्मू,बागडेहरी पंसस अरूण मुखर्जी,ग्रामीण दिनानाथ मंडल,सेख ताजेर,पवित्र माजी,अब्दुल सत्तार,छोटन राय,मंटू माल आदि ने कहा कि पहले लोगों को नदी,नाले,तालाब,जोरिया व चुआ का पानी पीना पड़ता था।चापाकल पर भी लोगों को लाईन लगाना पड़ता था।पर अब आसानी से लोगों को स्वच्छ पानी मिल जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानवबल बहाली में नियमों की अनदेखी का आरोप,स्पीकर ने दिया जांच का निर्देश
    Next Article गणेश मित्रा की ओर से समस्त देशवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.