Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीलीभीत में रामलीला मेले के हिसाब-किताब को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी, तीन लोगों की मौत
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    पीलीभीत में रामलीला मेले के हिसाब-किताब को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी, तीन लोगों की मौत

    News DeskBy News DeskOctober 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Jamshedpur News | Rashtra Samvad
    Rashtra Samvad
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पीलीभीत (उप्र), 13 अक्टूबर (भाषा) पीलीभीत में रामलीला मेले की आय और व्यय के हिसाब-किताब को लेकर हुए विवाद के बाद गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

    पुलिस के अनुसार, अमरिया क्षेत्र में सोमवार शाम हुई इस घटना के सिलसिले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    उसने बताया कि पिछले साल की मेला समिति के पदाधिकारी अंकित गुप्ता ने सोमवार शाम समिति के एक सदस्य के घर पर बैठक बुलाई थी जिसमें पिछले वर्ष के आय-व्यय की समीक्षा करने और नई समिति के गठन पर चर्चा होनी थी।

    पुलिस के अनुसार अमरिया कस्बे का निवासी कौशल गुप्ता इस बार मेला समिति में कोई पद हासिल करना चाहता था और बैठक के दौरान उसने वित्तीय हिसाब-किताब पर सवाल उठाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

    उसने बताया कि अंकित और उनके साथी कुणाल श्रीवास्तव ने उसके व्यवहार पर आपत्ति जताई और उसे शांत रहने को कहा। उन्होंने समझाया कि सभी खर्चों का हिसाब रखा जा रहा है और बेवजह हंगामा न करने को कहा।

    पुलिस क्षेत्राधिकारी (जहानाबाद) नताशा गोयल ने बताया कि इसके बाद दोनों गुटों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान कौशल गुप्ता और उसके साथियों ने गोलीबारी कर दी।

    उन्होंने बताया कि अंकित गुप्ता और कुणाल श्रीवास्तव की छाती में गोली लगी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

    गोयल ने बताया कि गोलीबारी के बाद घायल मोहित और रोहित की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बरेली के अस्पताल में भेज दिया गया जहां उपचार के दौरान मोहित ने दम तोड़ दिया।

    पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने बताया कि मुख्य आरोपी कौशल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि अब तक मृतकों के परिजनों की ओर से अमरिया थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

    घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ में सनी देओल का दमदार अवतार, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज
    Next Article सीजेपी के बाद अब मक्खी जनता पार्टी की हुई एंट्री, सीजेआई की टिप्पणी से मिला आइडिया, बना डिजिटल मंच

    Related Posts

    भारत किसी की कीमत पर नहीं, दुनिया के साथ और उसके लिए विकास करता है: मोदी

    October 13, 2026

    लखीमपुर खीरी और बहराइच में तेंदुए का हमला, दो बच्चों की मौत

    October 13, 2026

    राहुल ने विपक्षी सांसदों को चाय पर बुलाया, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तय होगी नई रणनीति

    October 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत किसी की कीमत पर नहीं, दुनिया के साथ और उसके लिए विकास करता है: मोदी

    Modern surfaces and incaspinaustralia.com items for home interiors

    लखीमपुर खीरी और बहराइच में तेंदुए का हमला, दो बच्चों की मौत

    राहुल ने विपक्षी सांसदों को चाय पर बुलाया, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तय होगी नई रणनीति

    Sonnige Vibes von Meeresbrisen bis https://fiery-plays.de durch pure Energie

    दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी याचिकाएं सुनवाई के लिए सूचीबद्ध होंगी: प्रधान न्यायाधीश न्यायालय प्रदर्शन याचिकाएं

    Kiemelkedő nyerési lehetőségek a profi sportfogadók számára, a https://bet-matches.com kínálatában rejlenek

    सीजेपी के बाद अब मक्खी जनता पार्टी की हुई एंट्री, सीजेआई की टिप्पणी से मिला आइडिया, बना डिजिटल मंच

    पीलीभीत में रामलीला मेले के हिसाब-किताब को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी, तीन लोगों की मौत

    ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ में सनी देओल का दमदार अवतार, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.