दिल्ली में फांसी लगाने से सोहिलवाड़ा के युवक की मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
मंसूरचक(बेगूसराय) : मंसूरचक प्रखंड की समसा-एक पंचायत के सोहिलवाड़ा गांव निवासी 26 वर्षीय कपिल कुमार की दिल्ली में फांसी लगाने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के चन्द्रदेव पासवान के पुत्र कपिल कुमार के रूप में की गई है। वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। वहीं, सोमवार को शव गांव पहुंचते ही परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
फोन पर विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम
परिजनों के अनुसार, कपिल कुमार दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। किसी बात को लेकर फोन पर उसका विवाद हुआ था। इसके बाद उसने दिल्ली में ही फांसी लगा ली। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
कपिल कुमार अपने पीछे पत्नी सुमन देवी और दो छोटे-छोटे बेटों को छोड़ गया है। उसका पांच वर्षीय बेटा आरव और तीन वर्षीय बेटा अभिनव अभी ठीक से दुनिया को समझ भी नहीं पाए हैं। पिता की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव के गांव पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। इस हृदयविदारक घटना से गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
दिल्ली में फांसी लगाने से सोहिलवाड़ा के युवक की मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Previous Articleकवि-गीतकार डॉ. संजय पंकज को मिलेगा ‘रचनाकार साहित्यश्री सम्मान’
Next Article पिपरा पकठौल पथ को ग्रामीणो ने किया जाम

