संघमित्रा प्रबंधन पहले शर्त पूरी हो तभी मिलेगा एनओसी: ग्रामीण
पहले प्रबंधन कंपनी ग्रामीणों से वार्ता कर दे सहमति फिर ग्रामीणों एनओसी देने के लिए तैयार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चतरा: टंडवा के सराडू संघमित्रा कोल परियोजना में एनओसी समेत अन्य मामले पर विचार विमर्श लेकर सराढू दुर्गा मंडप परिसर में ग्रामीणों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता कामेश्वर यादव व संचालन राममणि सिंह ने किया।बैठक में एनओसी मामले को लेकर विचार विमर्श किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि ग्रामीणों की शर्तों पर एनओसी दिया जाएगा, जबतक सीसीएल प्रबन्धन व कंपनी रैयतों की मांगों पर विचार नही करती एनओसी देने पर विचार नही किया जाएगा। कहा कि सिर्फ कागजों पर लिखित वार्ता पर ग्रामीण हरगिज एनओसी नही देंगें, ग्रामीणों पूर्व में शामिल 21 सूत्री मांगों में कुछ अन्य मांगों को जोड़ते हुए उसे पूरा करने का मांग किया। बताया कि एनओसी के ग्राम सभा से पूर्व सम्बंधित विभाग को मांग पत्र सौपा जाएगा।जिसपर कंपनी को फैसला लेकर एनओसी को लेकर आयोजित ग्राम सभा में आने का मांग किया है। ग्रामीणों की मांगों में दूसरे गांव के लोगो द्वारा कराई गई फर्जी जमाबन्दी रद्द करने, 2013 में लागू 9 लाख मुवाबजा दर को बढ़ाने, नए भूमि अधिग्रहण कानून के तहत प्रत्येक गांव का मुवाबजा निर्धारित करने, भूमिहीनों को बेहतर पुनर्वास व विस्थापन का लाभ, सभी जमीनों पर एक साथ नौकरी, मगध आम्रपाली व संघमित्रा अंतर्गत अधिग्रहीय सभी जमीनों को पंचवर्षीय योजना में लाने, जमीन का शुद्धिकरण अंचल विभाग द्वारा ग्राम स्तर में करने, भूमि सत्यापन कंपनी द्वारा कराने, प्रत्येक हड़िया में एचपीसी नौकरी, इस्तेमाल के बाद जमीन वापस करने समेत कई मांग शामिल है।कामेश्वर यादव ने कहा कि सभी शर्तो को सीसीएल व कंपनी को पहले पूरा करना होगा ग्रामीण आस्वाशन पर नही रहेंगें। मौके पर सरोज सिंह सुरेश साव सुबोध सिंह बरूण सिंह शैलेश सिंह प्रकाश प्रजापति प्रकाश ठाकुर सतीश ठाकुर मनीष सिंह संतोष सिंह नारायण रजक विसेस्वर रजक गोपाल महतो मो इरफान कुंदन सिंह मनीष सिंह मो तौहीद मो अख्तर मो शमशेर संदीप भुइँया चुनमुन भुइँया विक्की राणा पिंटू घांसी रामदेव यादव लवकुश तुरी राजेश घांसी जीवलाल महतो समेत कई उपस्थित थे।

