Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड प्रभा’ का 18वां अंक विमोचित, साहित्यकारों का सम्मान
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    झारखंड प्रभा’ का 18वां अंक विमोचित, साहित्यकारों का सम्मान

    News DeskBy News DeskOctober 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड प्रभा’ का 18वां अंक विमोचित, साहित्यकारों का सम्मान

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, पोटका

     

    महालया पर रविवार को माताजी आश्रम, हाता में झारखंड साहित्य संस्कृति परिषद का 23वां वार्षिक उत्सव मनाया गया। समारोह में बहुभाषी पत्रिका ‘झारखंड प्रभा’ के 18वें अंक, साहित्यकार विकास कुमार भकत की तीन पुस्तकों तथा वीरेंद्र घोष की अनुवाद पुस्तक का विमोचन किया गया। साहित्यकारों, शिक्षाविदों, कलाकारों और विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

     

    कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की प्रतिकृति पर माल्यार्पण से हुआ। पत्रिका के संपादक सुनील कुमार दे ने इसके उद्देश्य बताए। मुख्य अतिथि सूर्य सिंह बेसरा ने ‘झारखंड प्रभा’ को भाषाई एकता का प्रतीक बताते हुए विभिन्न भाषाओं को सम्मान देने की पहल की सराहना की। मित्रोश्वर अग्निहोत्री, पूर्व विधायक मेनका सरदार और विशिष्ट अतिथि रघुनंदन बनर्जी ने भी विचार रखे।

     

    टांगराइन मध्य विद्यालय के प्रधान शिक्षक अरविंद तिवारी, साहित्यकार करुणामय मंडल और तबला वादक तपन मंडल को नित्यानंद मंडल स्मृति पुरस्कार दिया गया। रघुनंदन बनर्जी को विशिष्ट सम्मान मिला। साहित्य प्रतियोगिता के प्रतिभागी भी पुरस्कृत हुए।

     

    कार्यक्रम के दूसरे चरण में बहुभाषी कवि सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें वीरेंद्र घोष, शंकर चंद्र गोप, विकास कुमार भकत, वीथिका मंडल, पूजा महतो सहित कई कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ उत्सव का समापन हुआ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरयू राय के अल्टीमेटम के बाद नगर निगम कार्यालय के सामने डंप हुआ कचरा
    Next Article पूजा में सुरक्षा, अपराधियों पर शिकंजा

    Related Posts

    401 महिलाओं की कलश यात्रा से गूंजा काण्ड्रा

    October 11, 2026

    एसपी ग्रामीण ने किया दुर्गापूजा पंडालों का निरीक्षण

    October 11, 2026

    डोमजूड़ी पंचायत के पहले रक्तदान शिविर में 60 यूनिट रक्त संग्रह

    October 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    401 महिलाओं की कलश यात्रा से गूंजा काण्ड्रा

    एसपी ग्रामीण ने किया दुर्गापूजा पंडालों का निरीक्षण

    डोमजूड़ी पंचायत के पहले रक्तदान शिविर में 60 यूनिट रक्त संग्रह

    नारायण आईटीआई में मनाई गई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती

    आसंगी मौसीबाड़ी मंदिर में रत्न भंडार की पूजा

    पूजा में सुरक्षा, अपराधियों पर शिकंजा

    झारखंड प्रभा’ का 18वां अंक विमोचित, साहित्यकारों का सम्मान

    सरयू राय के अल्टीमेटम के बाद नगर निगम कार्यालय के सामने डंप हुआ कचरा

    सिदगोड़ा में मैथिल समाज ने विधि-विधान से की कलश स्थापना, दुर्गा सप्तशती पाठ शुरू

    मंच की संगीत चौपाल में आगमनी गीतों ने बांधा समां

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.