Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मंईयां सम्मान योजना का नाम स्वर्गीय रूपी सोरेन के नाम पर करे सरकार : विक्टर सोरेन
    Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मंईयां सम्मान योजना का नाम स्वर्गीय रूपी सोरेन के नाम पर करे सरकार : विक्टर सोरेन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मंईयां सम्मान योजना का नाम स्वर्गीय रूपी सोरेन के नाम पर करे सरकार : विक्टर सोरेन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की ओर से साकची स्थित जिला कार्यालय में गुरु माता स्वर्गीय रूपी सोरेन की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित सभा में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर तथा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
    इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने राज्य सरकार से आग्रह किया कि महिलाओं के सम्मान में संचालित मंईयां सम्मान योजना का नाम स्वर्गीय रूपी सोरेन के नाम पर करने के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाए। उन्होंने रूपी सोरेन के सेवा, त्याग और संघर्ष को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व की तुलना फूलो-झानो और सावित्रीबाई फुले से की।
    जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि झारखंड आंदोलन के दौरान रूपी सोरेन ने कठिन परिस्थितियों में परिवार की जिम्मेदारी निभाते हुए दिशोम गुरु शिबू सोरेन का साथ दिया। वहीं, झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने उनके निधन को पीड़ादायक बताते हुए कहा कि झारखंडी अस्मिता और निष्काम जनसेवा के प्रति उनकी सीख पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
    सभा में हाजी हिदायतुल्लाह खान, मोहन कर्मकार, आस्तिक महतो, लक्ष्मण टुडू, प्रमोद लाल, वीर सिंह सुरेन, आदित्य प्रधान, सरोज महापात्रा, केंद्रीय गुरुद्वारा कमेटी के भगवान सिंह, सुनील महतो और महावीर मुर्मू सहित बड़ी संख्या में झामुमो नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजदयू ने मनाई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती, सरयू राय ने दी श्रद्धांजलि
    Next Article बंग बंधु के ‘प्रतिमा वंदन’ कार्यक्रम में 20 माताओं को नए वस्त्र उपहार

    Related Posts

    नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, सुबह से मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

    October 12, 2026

    रामबली सिंह के निधन से तेघड़ा सहित पूरे जिले में शोक की लहर

    October 12, 2026

    आइडियल प्रेप पब्लिक स्कूल बरियारपुर पूर्वी में पीटीएम, बच्चों की शैक्षणिक प्रगति पर हुई चर्चा

    October 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, सुबह से मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

    रामबली सिंह के निधन से तेघड़ा सहित पूरे जिले में शोक की लहर

    आइडियल प्रेप पब्लिक स्कूल बरियारपुर पूर्वी में पीटीएम, बच्चों की शैक्षणिक प्रगति पर हुई चर्चा

    *बखरी में लंपी रोग के विरुद्ध टीकाकरण अभियान शुरू, 14 हजार पशुओं का लक्ष्य*

    देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति : अवधेश राय

    राजकीय कल्पवास मेला सिमरिया धाम में 18 अक्टूबर से 24 नवंबर तक।

    दुग्ध समिति के दो सदस्यों के परिजनों को 50 हजार की सहायता

    पिपरा पकठौल पथ को ग्रामीणो ने किया जाम

    दिल्ली में फांसी लगाने से सोहिलवाड़ा के युवक की मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

    कवि-गीतकार डॉ. संजय पंकज को मिलेगा ‘रचनाकार साहित्यश्री सम्मान’

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.