समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर उनकी माताजी स्व. श्रीमती रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की
राष्ट्र संवाद संवाददाता
नेमरा (रामगढ़), 11 अक्टूबर 2026।
भारतीय जनता पार्टी, झारखंड के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सह समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले ने आज नेमरा स्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर पहुँचकर उनकी पूजनीय माताजी, स्वर्गीय श्रद्धेय रूपी सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर काले ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि माता का निधन किसी भी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस कठिन समय में वे मुख्यमंत्री एवं उनके समस्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट करते हैं।
काले ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल दें।
उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में संवेदना, मानवीयता और पारिवारिक संबल ही सबसे बड़ी शक्ति होते हैं।

