Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 55 वर्षों से मां दुर्गा की आराधना करा रहे पंडित शक्ति पोदो मजूमदार, भक्ति और समर्पण की मिसाल
    झारखंड

    55 वर्षों से मां दुर्गा की आराधना करा रहे पंडित शक्ति पोदो मजूमदार, भक्ति और समर्पण की मिसाल

    nizamBy nizamOctober 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    55 वर्षों से मां दुर्गा की आराधना करा रहे पंडित शक्ति पोदो मजूमदार, भक्ति और समर्पण की मिसाल

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जादूगोड़ा। जादूगोड़ा के पूजा मोड़ स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा में पंडित शक्ति पोदो मजूमदार पिछले 55 वर्षों से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करा रहे हैं। महज 11 वर्ष की उम्र में अपने पिता स्वर्गीय पंडित शीतल प्रसाद मजूमदार के साथ शुरू हुआ उनका यह सफर आज भक्ति, निष्ठा और समर्पण की मिसाल बन चुका है।

    पंडित शक्ति पोदो मजूमदार ने 1982 में पश्चिम बंगाल के चंद्रशेखर कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। उनकी ओर से कराई जाने वाली संधि पूजा विशेष रूप से प्रसिद्ध है, जिसे देखने के लिए मुसाबनी, डुमरिया, घाटशिला और बहरागोड़ा समेत दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचते हैं।

    इस धार्मिक साधना में उनकी पत्नी गोपा मजूमदार का महत्वपूर्ण योगदान है। उनके छोटे पुत्र प्रसनजीत मजूमदार भी अब पूजा-अर्चना में सहयोग कर रहे हैं। पंडित जी पूजा मोड़ शिव मंदिर, श्मशान काली मंदिर और महावीर मंदिर में भी नियमित पूजा करते हैं। उनकी इच्छा है कि जादूगोड़ा का शिव मंदिर और भव्य बने।

    पंडित शक्ति पोदो मजूमदार ने बताया कि इस वर्ष मां दुर्गा का आगमन घोड़े पर और प्रस्थान नाव पर होगा। उन्होंने दुर्गा पूजा के अवसर पर जादूगोड़ा सहित देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंस्था के नाम पर बैठक और चंदा वसूली करने पर होगी कानूनी कार्रवाई, मां रंकिणी घाट समिति ने जारी किया नोटिस
    Next Article टंडवा में हाईवा वाहन चोरी, मालिक ने पुलिस से लगाई बरामदगी की गुहार

    Related Posts

    रेलवे कर्मचारी परिवाद निस्तारण कैंप में 28 शिकायतें प्राप्त, आठ का मौके पर समाधान

    October 12, 2026

    यूपी कांग्रेस मुख्यालय में गुटबाजी खुलकर आई सामने, समर्थकों में मारपीट; अजय राय धरने पर बैठे

    October 12, 2026

    महिलाओं का सम्मान और स्वावलंबन रामराज्य का आधार: योगी आदित्यनाथ

    October 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे कर्मचारी परिवाद निस्तारण कैंप में 28 शिकायतें प्राप्त, आठ का मौके पर समाधान

    यूपी कांग्रेस मुख्यालय में गुटबाजी खुलकर आई सामने, समर्थकों में मारपीट; अजय राय धरने पर बैठे

    महिलाओं का सम्मान और स्वावलंबन रामराज्य का आधार: योगी आदित्यनाथ

    टंडवा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, चुनावी पारदर्शिता की उठी मांग

    रुआम औद्योगिक क्षेत्र में विधायक का निरीक्षण सिर्फ खानापूर्ति, 22 में से कई फैक्ट्रियां नहीं खुली, ग्रामीणों में नाराजगी

    Gewinnchancen entdecken mit https://wingagacasinos-de.com.de und seriösen Glücksspielanbietern für deutsche Spieler

    Gewinnchancen entdecken mit https://wingagacasinos-de.com.de und seriösen Glücksspielanbietern für deutsche Spieler

    Εκπληκτικές αποδόσεις και πληθώρα επιλογών στοίχημα με https://the-leonbet.com για κάθε φίλο του αθλητισμού

    Kockázatos fogadásoktól a biztonságig a the-bet-match-hungary.com oldalán

    हरेलाल के भाजपा में जाने से पार्टी नहीं, 25 साल की दोस्ती पर पड़ेगा फर्क : सुदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.