Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन
    Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    मंसूरचक/ बेगूसराय
    मंगलवार को प्रखंड कार्यालय सभागार मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर – सरकार आपके द्वार अभियान कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, तेघड़ा सह मंसूरचक प्रखंड प्रभारी पदाधिकारी शकील अहमद की उपस्थिति में किया गया। इस सहयोग सेवा शिविर में मंसूरचक प्रखंड से आये हुए लोगों के द्वारा दिए गए शिकायत आवेदन को प्राप्त किया गया। जिसमें बताया गया कि 6 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक इस सहयोग सेवा शिविर अभियान कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन प्रखंड कार्यालय सभागार मंसूरचक में किया जाएगा। उक्त सहयोग सेवा शिविर में प्राप्त आवेदन का 30 दिनों के भीतर समाधान किया जाएगा। एवं मंसूरचक के लोगों से अपील की गई कि आप सभी इस सहयोग सेवा शिविर में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें ताकि आप सभी के द्वारा दिए गए आवेदन का निराकरण समय से किया जा सके। इस सहयोग सेवा शिविर के साथ स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाएगा ताकि उक्त शिविर में आने वाले लोगों का स्वास्थ्य जाँच किया जा सके। यह जानकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंसूरचक के प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक सौरभ सुमन के द्वारा दिया गया। इस सहयोग सेवा शिविर में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, सौरभ सुमन प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, कविता कुमारी कनीय अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, कनीय विद्युत अभियंता मंसूरचक तथा शिक्षा विभाग एवं अन्य विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article104 जगहों पर दुर्गा पूजा, सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने तय की जिम्मेदारी
    Next Article राष्ट्र संवाद नजरिया

    Related Posts

    अग्रवाल समाज में बदलते समीकरण, युवा अभिषेक ‘गोल्डी’ की बढ़ती स्वीकार्यता

    October 7, 2026

    हेमंत सोरेन की माताजी के निधन पर सरयू राय ने जताया शोक

    October 7, 2026

    रूपी सोरेन का निधन, सोरेन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    October 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अग्रवाल समाज में बदलते समीकरण, युवा अभिषेक ‘गोल्डी’ की बढ़ती स्वीकार्यता

    Avia Masters: Where High-Stakes Strategy Meets the Skies

    हेमंत सोरेन की माताजी के निधन पर सरयू राय ने जताया शोक

    रूपी सोरेन का निधन, सोरेन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने आयोजित की विकसित भारत स

    श्रीमती रूपी सोरेन जी के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्हों

    दुमका की राजनीति से भी गहरा रहा रूपी सोरेन का रिश्ता

    Winnita Deposit Reversal: Puoi Annullare?

    रूपी सोरेन के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया

    रूपी सोरेन के निधन पर मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जताया शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.