अराधना मिश्रा उप्र कांग्रेस की नयी अध्यक्ष नियुक्त, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष
नयी दिल्ली: कांग्रेस ने शुक्रवार को अपनी उत्तर प्रदेश इकाई में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए अराधना मिश्रा ‘मोना’ को नया अध्यक्ष और सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया।
कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
पार्टी ने देवेन्द्र निषाद और आलोक प्रसाद को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में चौधरी वीरेंद्र सिंह की नियुक्ति की गई है।
कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के योगदान की सराहना की है।उत्तर प्रदेश में अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव संभावित है। पंजाब में परगट सिंह अध्यक्ष को कमान सौंप गई है

