Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ठाणे में शिवसेना नेता की दफ्तर में घुसकर हत्या, गोलियों के बाद धारदार हथियार से हमला
    Breaking News Headlines अपराध मेहमान का पन्ना संपादकीय

    ठाणे में शिवसेना नेता की दफ्तर में घुसकर हत्या, गोलियों के बाद धारदार हथियार से हमला

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ठाणे में शिवसेना नेता की दफ्तर में घुसकर हत्या, गोलियों के बाद धारदार हथियार से हमला

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    इंद्र यादव
    मुंबई/ठाणे। घोडबंदर रोड के मानपाडा इलाके में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के विभागप्रमुख प्रदीप पूर्णेकर उर्फ बाळू दादा की उनके कार्यालय में घुसकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, हेलमेट और मास्क पहने हमलावरों ने पहले गोलियां चलाईं और बाद में धारदार हथियार से हमला किया। गंभीर रूप से घायल पूर्णेकर को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
    हत्या से कुछ समय पहले पूर्णेकर ने सोशल मीडिया पर क्षेत्र के एक कथित अनधिकृत निर्माण के खिलाफ आंदोलन और उपोषण की तैयारी से संबंधित पोस्ट साझा की थी। पोस्ट में उन्होंने संबंधित व्यक्ति को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। पुलिस इस पहलू समेत पुरानी रंजिश और अन्य विवादों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
    पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। वहीं, मृतक के परिजनों ने सभी आरोपियों और कथित मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार नहीं करने की बात कही है। घटना के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। शिवसेना नेताओं ने भी घटना को लेकर कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार के पते पर विदेशी पासपोर्ट, कठघरे में सत्यापन व्यवस्था
    Next Article होटल के फायर लाइसेंस के लिए रिश्वत मांगने का आरोप, फायर ब्रिगेड के दो अधिकारी एसीबी के जाल में

    Related Posts

    तेज प्रताप और मनीष कश्यप की बहस ने मचाया बवाल, ‘राइज एंड फॉल 2’ में आतिशबाजी टास्क ने बढ़ाया पारा

    October 2, 2026

    एशियन गेम्स: श्रीलंका को 124 रनों से रौंदकर फाइनल में भारत, अब गोल्ड मेडल के लिए पाकिस्तान से महामुकाबला

    October 2, 2026

    मिडिल ईस्ट में बढ़ा हवाई खतरा: EASA ने सऊदी अरब और जॉर्डन के एयरस्पेस से बचने के दिए निर्देश

    October 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तेज प्रताप और मनीष कश्यप की बहस ने मचाया बवाल, ‘राइज एंड फॉल 2’ में आतिशबाजी टास्क ने बढ़ाया पारा

    एशियन गेम्स: श्रीलंका को 124 रनों से रौंदकर फाइनल में भारत, अब गोल्ड मेडल के लिए पाकिस्तान से महामुकाबला

    मिडिल ईस्ट में बढ़ा हवाई खतरा: EASA ने सऊदी अरब और जॉर्डन के एयरस्पेस से बचने के दिए निर्देश

    महाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा: दिवेआगर बीच पर डूबने से पुणे के 8 छात्रों की मौत

    महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा : मां दुर्गा की मूर्ति लेकर जा रही पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 21 घायल

    एक दशक से बिरसानगर थाना पर निलंबन की तलवार क्यों?

    ओल्ड बाराद्वारी में युवक पर फायरिंग

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    गांधी जयंती – 2 अक्टूबर, 2026 पर विशेष

    *हंगरी तक गूंजी गम्हरिया के अमित मोदक की धमक*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.