सुब्रतो गुहा बने जिला डिप्टी चेयरमैन, प्रमोद तिवारी को बिहार व बंगाल की जिम्मेदारी
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन ने संगठनात्मक विस्तार के तहत विभिन्न पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। फाउंडेशन के केंद्रीय अध्यक्ष विपिन चौहान ने डिप्टी चेयरमैन प्रमोद तिवारी को बिहार का प्रभारी नियुक्त करने के साथ पश्चिम बंगाल की संगठनात्मक जिम्मेदारी भी सौंपी है।
इसी क्रम में वरिष्ठ समाजसेवी सुब्रतो गुहा को फाउंडेशन का जिला डिप्टी चेयरमैन नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद प्रदेश अध्यक्ष गुलजार सिंह और डिप्टी चेयरमैन प्रमोद तिवारी ने उन्हें बधाई दी।
फाउंडेशन के पदाधिकारियों के अनुसार, संगठन की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में मानवाधिकार, जन-जागरूकता और सामाजिक हित से जुड़े कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने की योजना है। सुब्रतो गुहा को जिला स्तर पर इन गतिविधियों के संचालन और संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है।
इस दौरान प्रमोद तिवारी ने संगठनात्मक गतिविधियों में प्रदेश अध्यक्ष गुलजार सिंह के योगदान का उल्लेख किया। उनके अनुसार, गुलजार सिंह ने हरियाणा और पंजाब का दौरा कर वहां संगठन की गतिविधियों में सहयोग किया तथा प्रदेश स्तर पर अध्यक्षों की घोषणा की प्रक्रिया में भी भागीदारी निभाई।
नवनियुक्त जिला डिप्टी चेयरमैन सुब्रतो गुहा ने संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे निर्धारित जिम्मेदारियों के अनुरूप मानवाधिकार और समाजसेवा से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

