Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीआईएसएफ ने फुलबासिया साइडिंग के समीप दो सौ टन अवैध कोयला जब्त, तस्करों में हड़कंप
    झारखंड

    सीआईएसएफ ने फुलबासिया साइडिंग के समीप दो सौ टन अवैध कोयला जब्त, तस्करों में हड़कंप

    nizamBy nizamSeptember 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सीआईएसएफ ने फुलबासिया साइडिंग के समीप दो सौ टन अवैध कोयला जब्त, तस्करों में हड़कंप

     

    सीआईएसएफ के कार्रवाई से आसपास के कथित तस्करों मौके पर हुआ फरार, कुंडली खंगालने में जुटी क्राइम ब्रांच

     

    शैलेश सिंह

    चतरा: मगध-आम्रपाली कोल परियोजना में पदस्थापना के बाद सीआईएसएफ ने अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सीआईएसएफ की संयुक्त टीम ने फुलबासिया रेलवे साइडिंग के समीप अवैध रूप से भंडारित करीब दो सौ टन कोयला जब्त किया है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार सीआईएसएफ यूनिट एनके एवं पिपरवार की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार निरीक्षण एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में टीम को फुलबासिया रेलवे साइडिंग के समीप अवैध रूप से जमा किए गए कोयले की जानकारी मिली। जांच के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब दो सौ टन कोयला जब्त कर लिया। बताया गया कि कार्रवाई सीआईएसएफ यूनिट एनके एवं पिपरवार के कमांडेंट अमित कुमार के निर्देश पर की गई। वहीं उप कमांडेंट अजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में गठित टीम ने अभियान चलाया। टीम में सहायक कमांडेंट हर्ष लवानीयां, अमरपाली के इंचार्ज सहायक कमांडेंट सुभाष कुमार, निरीक्षक एसएन व्यास तथा उप निरीक्षक अनिल कुमार (क्राइम ब्रांच) समेत अन्य जवान शामिल थे। सीआईएसएफ की कार्रवाई के दौरान अवैध कोयला कारोबार से जुड़े कथित लोग मौके से फरार हो गए। इसके बाद संबंधित तस्करों की पहचान और पूरे मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है। क्राइम ब्रांच की टीम भी अवैध कोयला भंडारण एवं तस्करी से जुड़े तस्करों की कुंडली खंगालने में जुटी है। अधिकारियों के अनुसार, मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। जांच के बाद अवैध कोयला भंडारण से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी सामने आने की संभावना है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article*UP में बृजेश के एनकाउंटर पर झारखंड में बौखलाए नक्सली, TSPC ने किया तीन दिनी बंद का घोषणा..!
    Next Article भाजपा ने राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए

    Related Posts

    विधायक के एस्कॉर्ट वाहन के पलटने से चार सुरक्षाकर्मी घायल

    September 23, 2026

    भाजपा ने राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए

    September 23, 2026

    *UP में बृजेश के एनकाउंटर पर झारखंड में बौखलाए नक्सली, TSPC ने किया तीन दिनी बंद का घोषणा..!

    September 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विधायक के एस्कॉर्ट वाहन के पलटने से चार सुरक्षाकर्मी घायल

    भाजपा ने राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए

    सीआईएसएफ ने फुलबासिया साइडिंग के समीप दो सौ टन अवैध कोयला जब्त, तस्करों में हड़कंप

    *UP में बृजेश के एनकाउंटर पर झारखंड में बौखलाए नक्सली, TSPC ने किया तीन दिनी बंद का घोषणा..!

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर अजय राय ने उठाए सवाल, वाराणसी चुनाव की जांच की मांग

    चुनाव आयोग के फैसलों पर प्रमोद तिवारी ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    आयुर्वेद प्राचीन विरासत ही नहीं, स्वस्थ भविष्य की मजबूत आधारशिला: केशव प्रसाद मौर्य

    ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार 4 अक्टूबर को 

    बारिश के बीच करम विसर्जन जुलूस, मांदर की थाप पर थिरके युवा

    उलीडीह में डॉ. जटाशंकर पांडेय का भव्य स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.