Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पांच दिवसीय सेवादल प्रशिक्षण शिविर का समापन, संगठन को मजबूत करने पर जोर
    Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पांच दिवसीय सेवादल प्रशिक्षण शिविर का समापन, संगठन को मजबूत करने पर जोर

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 23, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पांच दिवसीय सेवादल प्रशिक्षण शिविर का समापन, संगठन को मजबूत करने पर जोर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश सेवादल कांग्रेस के दिशा-निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला सेवादल कांग्रेस का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर तिलक पुस्तकालय, बिष्टूपुर में संपन्न हुआ। जिला चेयरमैन राहुल कुमार उर्फ राजा सिंह राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित समापन समारोह में जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान, ध्वजगीत और वंदे मातरम सहित विभिन्न कार्यक्रम हुए।

    समापन सत्र को संबोधित करते हुए परविंदर सिंह ने कहा कि सेवादल कांग्रेस की रीढ़ है और उसके कार्यकर्ता अनुशासन व सेवा के लिए पहचाने जाते हैं। प्रदेश सेवादल चेयरमैन नवीन सिंह ने कहा कि सेवादल को मजबूत कर कांग्रेस का संदेश आम जनता तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।

    प्रदेश प्रवक्ता राकेश तिवारी ने प्रशिक्षण शिविर को संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। नेताओं ने प्रखंड स्तर पर भी प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। प्रशिक्षण प्राप्त सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन जिला सेवादल चेयरमैन राजा सिंह राजपूत ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रकवि दिनकर जयंती पर रक्तदान शिविर, 150 यूनिट रक्त संग्रह
    Next Article टिनप्लेट प्रोजेक्ट पर अब सबसे बड़ा सवाल चूक तकनीकी थी या डेडलाइन का दबाव?

    Related Posts

    भाजपा ने राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए

    September 23, 2026

    सीआईएसएफ ने फुलबासिया साइडिंग के समीप दो सौ टन अवैध कोयला जब्त, तस्करों में हड़कंप

    September 23, 2026

    *UP में बृजेश के एनकाउंटर पर झारखंड में बौखलाए नक्सली, TSPC ने किया तीन दिनी बंद का घोषणा..!

    September 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा ने राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए

    सीआईएसएफ ने फुलबासिया साइडिंग के समीप दो सौ टन अवैध कोयला जब्त, तस्करों में हड़कंप

    *UP में बृजेश के एनकाउंटर पर झारखंड में बौखलाए नक्सली, TSPC ने किया तीन दिनी बंद का घोषणा..!

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर अजय राय ने उठाए सवाल, वाराणसी चुनाव की जांच की मांग

    चुनाव आयोग के फैसलों पर प्रमोद तिवारी ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    आयुर्वेद प्राचीन विरासत ही नहीं, स्वस्थ भविष्य की मजबूत आधारशिला: केशव प्रसाद मौर्य

    ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार 4 अक्टूबर को 

    बारिश के बीच करम विसर्जन जुलूस, मांदर की थाप पर थिरके युवा

    उलीडीह में डॉ. जटाशंकर पांडेय का भव्य स्वागत

    रामचंद्र उरांव पंचतत्व में हुए विलीन, अंतिम संस्कार बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.