कुकड़ू हाटतोला में गूंजा ‘कुदन कुमार नाइट’, मीना बाजार रहा आकर्षण का केंद्र
राष्ट्र संवाद संवाददाता, चांडिल
गणेश पूजा के अवसर पर कुकड़ू हाटतोला में आयोजित ‘कुदन कुमार नाइट’ कार्यक्रम में मंगलवार देर रात तक लोगों की भीड़ जुटी रही। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने गणेश पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन लोगों को आपस में जोड़ने और क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपरा को मजबूत करने का काम करते हैं।
गीत-संगीत व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। आकर्षक विद्युत सज्जा से सजा मीना बाजार भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने झूले, खान-पान, खिलौने व अन्य दुकानों का आनंद लिया। मौके ,आमंत्रित अतिथियों भाजपा जिला महामंत्री पप्पू वर्मा, भाजपा नेता विनोद राय, समाजसेवी खगेन महतो, अशोक उर्फ मांझी साव , समेत आयोजन समिति के सदस्य व गणमान्य लोग मौजूद थे।

