सिक्स लेन पुल का नाम दिनकर सेतु बहुत जल्द होगा:रजनीश कुमार।
बेगूसराय की पहचान दिनकर से है : सर्वेश कुमार।

बीहट। यदुनंदन।
राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 118वीं जयंती बुधवार को सिमरिया में धूमधाम से मनाई गई। वहीं जिलाधिकारी ऋचि पांडेय, पुलिस अधीक्षक मनीष, एस डी एम , जिला कला संस्कृति पदाधिकारी श्याम सहनी समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान प्रो रामाज्ञा शशिधर ने कहा कि सिमरिया को साहित्यिक तीर्थ भूमि बनाने के लिये यहां के लोग बर्षोंं के लगे हुए हैं। तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने कहा कि हमें दिनकर जी के क्षेत्र के प्रतिनिधि होने का गौरव प्राप्त है। उन्होंने कहा कि दिनकर की रचनाएँ आज भी प्रासंगिक है। सिक्स लेंन पुल का नाम दिनकर सेतू बहुत जल्द होगा। इस ओर प्रयास जारी है। जहां शेक्सपियर के गांव की तर्ज पर सिमरिया का विकास होगा। दिनकर महोत्सव आगे से सिमरिया में हो इसका प्रयास किया जाएगा।
एमएलसी सर्वेश कुमार ने कहा कि बेगूसराय की पहचान दिनकर से है। उन्होंने कहा कि दिनकर की कृतियां आज भी प्रासंगिक है। सिमरिया के विकास के लिए हम सब कृत संकल्पित हैं।
पूर्व विधायक ललन कुंवर ने कहा सिमरिया का अब तक विकास नहीं हो पाया है।
कांग्रेस नेता संजय कुमार सिंह,भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार, समाजसेवी विश्वरंजन राजू समेत कई वक्ताओं ने सम्बोधित किया।
अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि दिनकर हमारे प्रेरणा स्रोत हैं। पत्रकार प्रवीण प्रियदर्शी ने दिनकर के गांव को साहित्यिक तीर्थभूमि बनाने की बात कही। कार्यक्रम में अरविन्द कुमार सिंह(दिनकर के पौत्र) के द्वारा लिखित पुस्तक ‘दिनकर कवि कथा अनंता’ का लोकार्पण किया गया।अध्यक्षता दिनकर स्मृति विकास समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा एवं संचालन राजेश कुमार सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन अमरदीप सुमन ने किया। कार्यक्रम से पूर्व जिला पदाधिकारी के द्वारा जीरो माइल स्थित दिनकर के आजम का प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। मौके पर दिनकर अभिनय कला केंद्र के कलाकारों ने राधे कुमार के निर्देशन में रश्मिरथी का मंचन किया गया ।वही दिनकर प्लस टू हाई स्कूल के छात्रों ने संगीत शिक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में स्वागत गान एवं दिनकर के गीत प्रस्तुत किया।विद्यालय कार्यक्रम के चयनित बच्चों को मंचासीन अतिथियों ने पुरस्कृत किया।
मौके पर रेखा कुमारी, विकास कुमार, सीओ हेमंत अंकुर, राजेश कुमार सिंह, रामनाथ सिंह, प्रवीण प्रियदर्शी, कृष्ण नंदन पिंकू, अमर कुमार, प्रदीप कुमार, विनोद बिहारी, ऋत्विक उदयन, विश्वरंजन राजू, विश्वंभर सिंह, अवधेश कुमार पप्पू, शंभू प्रसाद सिंह, कृष्ण मुरारी, प्रियव्रत कुमार, संजीव फिरोज, जितेन्द्र झा, ललन कुमार सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

