Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूसीआईएल तुरामडीह में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज
    Breaking News Business Headlines अपराध कारोबार चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद मेहमान का पन्ना रांची संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां

    यूसीआईएल तुरामडीह में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 23, 2026Updated:September 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूसीआईएल तुरामडीह में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज

    विस्फोटक परिवहन, बाहरी निर्माण कार्य, रॉक बोल्ट व अन्य मामलों को लेकर सतीश सिंह ने सरयू राय को सौंपा ज्ञापन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर/जादूगोड़ा। यूसीआईएल तुरामडीह प्रबंधन से जुड़े कथित अनियमितताओं और कार्यप्रणाली को लेकर जांच की मांग तेज हो गई है। भाजपा नेता सतीश सिंह ने अपनी टीम के साथ पश्चिमी विधानसभा के विधायक सरयू राय को ज्ञापन सौंपकर विस्फोटक पदार्थों के परिवहन सहित विभिन्न मामलों की DAE और DGMS के प्रावधानों के तहत निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने का आग्रह किया।

    ज्ञापन में कथित तौर पर आरसी रद्द वाहन से झरिया मैगजीन से तुरामडीह खान तक विस्फोटक पदार्थों के परिवहन, माइंस के अंदर के कार्यादेश के तहत सतह पर सड़क निर्माण, रॉक बोल्ट के इस्तेमाल, यूरेनियम पत्थर के कथित दुरुपयोग तथा संवेदकों से जुड़े मामलों को उठाया गया है।

    इधर, बाहरी निर्माण कार्य को लेकर विभागीय जिम्मेदारी पर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि संबंधित सिविल विभाग इस कार्य से अनभिज्ञता जता रहा है। वहीं, पूरे मामले में खान प्रबंधन की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

    जांच की मांग करने वालों का कहना है कि मामला किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण उपक्रम यूसीआईएल में पारदर्शिता, नियमों के पालन और संस्थागत शुचिता सुनिश्चित करने से जुड़ा है। उन्होंने पूर्वी सिंहभूम स्थित यूसीआईएल की इकाइयों में सीएसआर एवं विस्थापितों-प्रभावितों से जुड़े कार्यों की भी नीति-सम्मत समीक्षा की मांग करते हुए आने वाले दिनों में व्यापक अभियान चलाने की बात कही।

    *बॉक्स रंगीन*

    जांच की मांग के प्रमुख बिंदु
    कथित तौर पर आरसी रद्द वाहन से विस्फोटक परिवहन की जांच की मांग।

    झरिया मैगजीन से तुरामडीह खान तक विस्फोटक ले जाने के मामले में DAE और DGMS के नियमों के पालन की जांच।

    माइंस के अंदर के कार्यादेश के तहत बाहरी सतह पर सड़क निर्माण को लेकर सवाल।

    सड़क निर्माण में विशेष रॉक बोल्ट के इस्तेमाल की जांच की मांग।

    यूरेनियम पत्थर के कथित दुरुपयोग और संवेदकों से जुड़े मामलों की जांच की मांग।

    यूसीआईएल की संबंधित इकाइयों में सीएसआर एवं विस्थापित-प्रभावित लोगों से जुड़े कार्यों की समीक्षा की मांग।

    मांगकर्ताओं के अनुसार उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष को निशाना बनाना नहीं, बल्कि यूसीआईएल में पारदर्शिता और नियमों का पालन सुनिश्चित करना है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआईआईटी बॉम्बे के छात्र आत्महत्या से जुड़े सवाल
    Next Article *गुरु-शिष्या के रिश्ते को किया कलंकित: बखरी में कोचिंग शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का गंभीर

    Related Posts

    दिनकर को याद करना आसान, दिनकर को आत्मसात करना कठिन

    September 23, 2026

    *आज का भारत और कविवर दिनकर जी की कमी*

    September 23, 2026

    विधायक के एस्कॉर्ट वाहन के पलटने से चार सुरक्षाकर्मी घायल

    September 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिनकर को याद करना आसान, दिनकर को आत्मसात करना कठिन

    *आज का भारत और कविवर दिनकर जी की कमी*

    विधायक के एस्कॉर्ट वाहन के पलटने से चार सुरक्षाकर्मी घायल

    भाजपा ने राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए

    सीआईएसएफ ने फुलबासिया साइडिंग के समीप दो सौ टन अवैध कोयला जब्त, तस्करों में हड़कंप

    *UP में बृजेश के एनकाउंटर पर झारखंड में बौखलाए नक्सली, TSPC ने किया तीन दिनी बंद का घोषणा..!

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर अजय राय ने उठाए सवाल, वाराणसी चुनाव की जांच की मांग

    चुनाव आयोग के फैसलों पर प्रमोद तिवारी ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    आयुर्वेद प्राचीन विरासत ही नहीं, स्वस्थ भविष्य की मजबूत आधारशिला: केशव प्रसाद मौर्य

    ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार 4 अक्टूबर को 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.