दुर्गापूजा को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने डीसी को लिखा पत्र
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला उपायुक्त को पत्र लिखकर यातायात, सुरक्षा, स्वच्छता और स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
उन्होंने पूजा पंडालों, बाजारों और प्रमुख मार्गों की साफ-सफाई, जलजमाव की समस्या दूर करने, गड्ढों की मरम्मत, ट्रैफिक रूट प्लान, पार्किंग, नो-एंट्री, बैरिकेडिंग और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था कराने का आग्रह किया। साथ ही पेयजल, चलंत शौचालय, मेडिकल कैंप, एंबुलेंस और अग्निशमन वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।
विसर्जन घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी, बैरिकेडिंग, गोताखोर और सीसीटीवी-ड्रोन से निगरानी की मांग भी की गई है। विधायक ने सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर समय रहते तैयारियां पूरी करने का आग्रह किया।

