*नए परिसीमन के बाद होगा बिहार में पंचायत चुनाव : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी*
*कार्यक्रम के अंत में बागवान मुखिया योगेंद्र राय ने मुख्यमंत्री को किया पेंटिंग भेंट*
नितेश सिंह राजपूत
*बखरी-बेगूसराय।* बिहार में पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे हजारों संभावित उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने साफ कर दिया है कि अगला पंचायत चुनाव नए परिसीमन के बाद ही होगा।
पटना के ताज होटल में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर’ मुखिया संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसका ऐलान करते हुए कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग फिलहाल पंचायतों के नए परिसीमन की प्रक्रिया पर काम कर रहा है। सरकार पंचायत क्षेत्रों की नई सीमाओं के निर्धारण के साथ प्रतिनिधित्व और स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव की प्रक्रिया को भी आगे बढ़ा रही है। परिसीमन का कार्य पूरा होने के बाद ही चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे प्रत्याशियों के बीच हलचल तेज हो गई है। हालांकि सरकार ने अभी चुनाव की कोई निश्चित तिथि घोषित नहीं की है।
*बखरी के मुखिया योगेंद्र राय ने मुख्यमंत्री को किया पेंटिंग भेंट*
कार्यक्रम में प्रदेश भर के मुखिया मौजूद थे। बेगूसराय जिले के बखरी प्रखंड से बागवान पंचायत के मुखिया योगेंद्र राय और घाघरा पंचायत के मुखिया नंद किशोर की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर मुखिया योगेंद्र राय ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया। पेंटिंग भेंट के दौरान मुखिया योगेंद्र राय ने अपनी क्षेत्र की गंभीर समस्याएं से अवगत कराया और पंचायत के बेहतर के लिए बातचीत हुई।

