Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गांव में स्कूल, शहर में घर…और हाउस अलाउंस सरकार का
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    गांव में स्कूल, शहर में घर…और हाउस अलाउंस सरकार का

    News DeskBy News DeskSeptember 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गांव में स्कूल, शहर में घर…और हाउस अलाउंस सरकार का

     

    *मास्टर साहब कहां रहते हैं? अब विभाग लेगा पूरा हिसाब!*

     

    मृत्युंजय बर्मन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला

     

    सरायकेला-खरसावां जिले के सरकारी विद्यालयों में पदस्थापित कुछ शिक्षकों के कार्यस्थल से काफी दूर रहने और इसके बावजूद सरकारी आवास अथवा हाउस रेंट अलाउंस (एचआरए) का लाभ लेने को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों और अभिभावकों की ओर से दावा किया गया है कि कुछ शिक्षक अपने विद्यालय से 30 से 50 किलोमीटर तक दूर जमशेदपुर और आदित्यपुर जैसे शहरी क्षेत्रों में रह रहे हैं। मामले को लेकर शिक्षा विभाग ने अब आवासीय पते और उपस्थिति की जांच की तैयारी शुरू कर दी है।

     

    बताया गया है कि लंबी दूरी से रोजाना आवागमन करने वाले कुछ शिक्षकों के विद्यालय पहुंचने में देरी की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। अभिभावकों का कहना है कि यदि शिक्षक नियमित रूप से समय पर विद्यालय नहीं पहुंचते हैं तो इसका सीधा असर ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों की पढ़ाई पर पड़ता है। हालांकि, इन शिकायतों की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

     

    मामले का दूसरा पहलू उन शिक्षकों का है, जो लंबे समय से विभागीय कार्यालयों में प्रतिनियोजन पर रहने की बात कही जा रही है। अभिभावकों ने ऐसे शिक्षकों की सूची तैयार कर उनके वास्तविक आवासीय पते, विद्यालय में उपस्थिति, एचआरए भुगतान और प्रतिनियोजन की स्थिति की जांच कराने की मांग की है।

     

    जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसइ) अमित कुमार ने कहा है कि मुख्यालय से आठ किलोमीटर से अधिक दूर अथवा दूसरे शहर में रहकर कार्य करने वाले शिक्षकों की सूची प्राप्त की जा रही है। सूची मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।

     

    अब निगाह इस बात पर है कि जांच में कितने शिक्षक निर्धारित कार्यस्थल से दूर रहते पाए जाते हैं और कितनों के आवास, उपस्थिति अथवा भत्ते से जुड़े दस्तावेजों में अनियमितता सामने आती है। विभागीय जांच की रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनमाज के लिए निकले 60 वर्षीय मोहम्मद खालिद लापता
    Next Article ड्यूटी निभाकर निकले थे घर के लिए, रास्ते में जिंदगी ने दिया धोखा

    Related Posts

    17 सितंबर से जिले में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान

    September 21, 2026

    कुमडीह की महिलाओं को मिली पेपर प्लेट मशीन, स्वरोजगार की राह आसान

    September 21, 2026

    मॉडिफाइड साइलेंसर पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 50-60 साइलेंसर रोड रोलर से कुचलकर नष्ट

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 सितंबर से जिले में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान

    कुमडीह की महिलाओं को मिली पेपर प्लेट मशीन, स्वरोजगार की राह आसान

    मॉडिफाइड साइलेंसर पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 50-60 साइलेंसर रोड रोलर से कुचलकर नष्ट

    ओल्ड एज होम में 28 बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

    राष्ट्रकवि दिनकर की 118वीं जयंती: सिमरिया में समारोह का आयोजन, बच्चों को कविताएं आत्मसात करने की जरूरत

    ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकानों में पहुंची महिला, पायल और नथिया लेकर हुई फरार

    प्रेमी युगल को पकड़कर मंदिर में कराई शादी

    बागुनहातु छत्तीसगढ़ी सेवा संस्था की तिमाही आम बैठक संपन्न

    ड्यूटी निभाकर निकले थे घर के लिए, रास्ते में जिंदगी ने दिया धोखा

    गांव में स्कूल, शहर में घर…और हाउस अलाउंस सरकार का

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.