नमाज के लिए निकले 60 वर्षीय मोहम्मद खालिद लापता
राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला
मुड़िया पंचायत के चंद्रपुर निवासी करीब 60 वर्षीय मोहम्मद खालिद के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार वह रविवार सुबह नमाज पढ़ने के लिए घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस घर नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका है।
बताया गया है कि मोहम्मद खालिद की मानसिक स्थिति पूरी तरह ठीक नहीं है। इसी कारण परिजन उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और आसपास के क्षेत्रों में उनकी तलाश कर रहे हैं।
परिजनों के मुताबिक, घर से निकलते समय मोहम्मद खालिद ने सुरमा रंग का टी-शर्ट और लुंगी पहन रखी थी। उनकी पहचान के लिए सफेद दाढ़ी और सफेद बाल प्रमुख पहचान बताए गए हैं।
परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मोहम्मद खालिद कहीं दिखाई दें या उनके बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल 6281316271 पर सूचना दें। साथ ही नजदीकी थाना या पुलिस स्टेशन को भी जानकारी देने की अपील की गई है।

