Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस ने MMDR संशोधन विधेयक 2026 का किया विरोध, कहा- झारखंड के अधिकारों पर कुठाराघात 26 सितंबर को होगा राज भवन का घिराव 
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कांग्रेस ने MMDR संशोधन विधेयक 2026 का किया विरोध, कहा- झारखंड के अधिकारों पर कुठाराघात 26 सितंबर को होगा राज भवन का घिराव 

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कांग्रेस ने MMDR संशोधन विधेयक 2026 का किया विरोध, कहा- झारखंड के अधिकारों पर कुठाराघात 26 सितंबर को होगा राज भवन का घिराव

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित MMDR (खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 को लेकर कांग्रेस ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी और पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की आरोप लगाया कि यह विधेयक झारखंड के प्राकृतिक संसाधनों, राज्यों के अधिकारों और संघीय व्यवस्था को प्रभावित करने वाला है।

    , प्रदेश प्रवक्ता प्रताप यादव और उपाध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि झारखंड देश के प्रमुख खनिज उत्पादक राज्यों में शामिल है और यहां की खनिज संपदा ने देश के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि राज्य ने वर्षों से खनन के कारण विस्थापन, पर्यावरणीय चुनौतियों और सामाजिक समस्याओं का सामना किया है, इसलिए खनिज संसाधनों से प्राप्त होने वाले राजस्व और अन्य लाभों में राज्य की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

    कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि खनिज संसाधनों से जुड़े नीतिगत निर्णयों में राज्य सरकारों की भूमिका मजबूत रहे और उनके संवैधानिक अधिकारों का संरक्षण किया जाए। साथ ही जल, जंगल और जमीन से जुड़े स्थानीय समुदायों, विशेषकर आदिवासी और मूलवासी समाज के हितों की रक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि खनिज संपदा से होने वाली आय का उचित हिस्सा राज्य को मिले तथा स्थानीय युवाओं को रोजगार और कौशल विकास के अवसरों में प्राथमिकता दी जाए।

    प्रेस वार्ता में संघीय ढांचे के सम्मान की भी बात उठाई गई। नेताओं ने कहा कि राज्यों की स्वायत्तता को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रावधान पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए और सभी हितधारकों से व्यापक चर्चा के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाना चाहिए।

    कांग्रेस नेताओं ने बताया कि संशोधन विधेयक के विरोध में 26 सितंबर को रांची में “लोकभावन मार्च” आयोजित किया जाएगा। इस मार्च में राज्यभर से पार्टी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से जनता की आवाज को केंद्र सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

    कहा- झारखंड के अधिकारों पर कुठाराघात 26 सितंबर को होगा राज भवन का घिराव कांग्रेस ने MMDR संशोधन विधेयक 2026 का किया विरोध
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधनबाद के वासेपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, तीन लोग घायल, इलाके में मचा हड़कंप
    Next Article 03 नाबालिगों को एक साथ कमरे में देख, ग्रामीणों ने, खंभे से रस्सी से बांधकर , तीन नाबालिकों से मंगवाई माफी

    Related Posts

    ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकानों में पहुंची महिला, पायल और नथिया लेकर हुई फरार

    September 21, 2026

    प्रेमी युगल को पकड़कर मंदिर में कराई शादी

    September 21, 2026

    बागुनहातु छत्तीसगढ़ी सेवा संस्था की तिमाही आम बैठक संपन्न

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकानों में पहुंची महिला, पायल और नथिया लेकर हुई फरार

    प्रेमी युगल को पकड़कर मंदिर में कराई शादी

    बागुनहातु छत्तीसगढ़ी सेवा संस्था की तिमाही आम बैठक संपन्न

    ड्यूटी निभाकर निकले थे घर के लिए, रास्ते में जिंदगी ने दिया धोखा

    गांव में स्कूल, शहर में घर…और हाउस अलाउंस सरकार का

    नमाज के लिए निकले 60 वर्षीय मोहम्मद खालिद लापता

    03 नाबालिगों को एक साथ कमरे में देख, ग्रामीणों ने, खंभे से रस्सी से बांधकर , तीन नाबालिकों से मंगवाई माफी

    कांग्रेस ने MMDR संशोधन विधेयक 2026 का किया विरोध, कहा- झारखंड के अधिकारों पर कुठाराघात 26 सितंबर को होगा राज भवन का घिराव 

    धनबाद के वासेपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, तीन लोग घायल, इलाके में मचा हड़कंप

    ईएमआरएस कांटासोल के अभिभावकों ने प्राचार्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.