बेगूसराय। राजेन्द्र पुल पर डबल लाइन लिंकिंग और दिनकर ग्राम सिमरिया-बरौनी के बीच मेन लाइन जोड़ने के लिए पूर्व रेलवे ने 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक मेगा ब्लॉक लिया है। इसका असर रविवार से शुरू होगा।
मेगा ब्लॉक का ट्रेनों पर व्यापक असर
पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र के अनुसार 64 जोड़ी ट्रेनें पूरी तरह रद्द की गई हैं, 16 रूट की 40 से ज्यादा ट्रेनों का डायवर्ट और 4 ट्रेनों को री-शेड्यूल किया गया है। सबसे ज्यादा असर जमालपुर और मुंगेर से गुजरने वाली ट्रेनों पर पड़ा है, जहां की 10 जोड़ी लोकल/पैसेंजर ट्रेनें 15 दिनों तक बंद रहेंगी।
मुंगेर-जमालपुर रूट से चलेंगी 12 एक्सप्रेस ट्रेनें
ब्लॉक के कारण मोकामा रूट बंद होने से रेलवे ने 12 एक्सप्रेस ट्रेनों को मुंगेर-जमालपुर होकर डायवर्ट किया है। ये ट्रेनें पहली बार मुंगेर गंगा पुल होकर जमालपुर-मुंगेर के रास्ते चलेंगी।
मुंगेर के रास्ते ये ट्रेनें गुजरेंगी
- हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक रोजाना वाया मुंगेर-जमालपुर
- 13105 सियालदह-बलिया 26 से 29 सितंबर तक वाया मुंगेर
- 13106 बलिया-सियालदह 26 से 30 सितंबर तक वाया मुंगेर
- 13021/22 हावड़ा-रक्सौल मिथिला 2, 3 और 4 अक्टूबर को वाया मुंगेर-जमालपुर
- मौर्य एक्सप्रेस 25 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रोजाना वाया किऊल-मुंगेर-बरौनी
- अमरनाथ 24 सितंबर और 1 अक्टूबर को भागलपुर से जम्मूतवी, 22 और 29 सितंबर को वापसी में वाया रतनपुर-मुंगेर-बरौनी
- हैदराबाद-रक्सौल 24 सितंबर और 1 अक्टूबर व 27 सितंबर और 4 अक्टूबर को वाया मुंगेर चलेगी
ये ट्रेनें सबसे अधिक प्रभावित (रद्द/आंशिक रद्द)
- 13415 मालदा टाउन-पटना 20, 23, 25, 27, 30 सितंबर और 2 अक्टूबर को रद्द
- 13416 पटना-मालदा टाउन 21, 24, 26, 28 सितंबर और 1, 3 अक्टूबर को रद्द
- 3419/13420 भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा 25 सितंबर से 4 अक्टूबर तक लगातार 10 दिन पूरी तरह रद्द
- 13423 भागलपुर-अजमेर 24 सितंबर और 1 अक्टूबर को व 13424 अजमेर-भागलपुर 26 सितंबर और 3 अक्टूबर को रद्द
- इसके अलावा 13031/32 हावड़ा-जयनगर और 13029/30 हावड़ा-मोकामा भी 20 सितंबर से 3 अक्टूबर तक रद्द
यात्रियों पर पड़ेगा भारी असर
सबसे ज्यादा मार जमालपुर, धरहरा, अभयपुर, दशरथपुर, धौनी, मुंगेर से पटना, किऊल, बरौनी, मुजफ्फरपुर जाने वाले हजारों डेली पैसेंजर, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों पर पड़ेगी। सीपीआरओ ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि एनटीईएस ऐप या 139 पर स्थिति देखकर ही यात्रा करें। अधिक जानकारी के लिए भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट देखें।

