उत्कृष्ट संरक्षा कार्य के लिए 10 रेलकर्मी ‘स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ’ से सम्मानित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचालन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 10 रेल कर्मचारियों को जुलाई 2026 के लिए ‘स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ’ संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने सम्मानित कर्मचारियों को नगद पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक/सा. जे.एन. गुप्ता तथा वरिष्ठ मंडल इंजीनियर/द्वितीय अश्विनी कुमार तिवारी उपस्थित रहे।
सम्मानित कर्मचारियों में संदीन कुमार, स्टेशन मास्टर, गौर; सुनील त्रिपाठी, स्टेशन मास्टर, निशानगढ़ा; राम चन्द्र, स्टेशन अधीक्षक, खैराबाद; प्रमोद राम, स्टेशन मास्टर, खैराबाद; बाल कृष्ण, कॉटावाला, खैराबाद; विरेन्द्र कुमार चौधरी, कॉटावाला, सुभागपुर; विवेक कुमार वर्मा, गेटमैन/इंजी.; विपुल पाण्डेय, गेटमैन/इंजी.; मनीष कुमार यादव, कीमैन, सीतापुर यार्ड तथा मोहम्मद हासिम, ट्रैकमेन्टेनर-।, अटरिया शामिल हैं।
इन कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में समयबद्धता, सतर्कता एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए उत्कृष्ट कार्य निष्पादन किया। उनके प्रयासों से रेल संचालन में संरक्षा के उच्च मानकों को बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान मिला।
मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उनका प्रदर्शन अन्य रेलकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी कर्मचारी इसी लगन और सतर्कता के साथ रेल संचालन को और अधिक सुरक्षित एवं सुदृढ़ बनाने में योगदान देते रहेंगे।

