Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती: 7 स्थानों पर लगेंगे स्पीड गन कैमरे, अगस्त में 34 हादसों में 22 की मौत
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती: 7 स्थानों पर लगेंगे स्पीड गन कैमरे, अगस्त में 34 हादसों में 22 की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती: 7 स्थानों पर लगेंगे स्पीड गन कैमरे, अगस्त में 34 हादसों में 22 की मौत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभागार में यातायात एवं सड़क सुरक्षा तथा हाईवे सुरक्षा टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने और नियमों के प्रभावी अनुपालन पर जोर दिया गया।

    एनएचएआई की ओर से बताया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के 7 चिन्हित स्थानों पर अगले दो माह में स्पीड गन कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे ओवरस्पीडिंग पर निगरानी रखी जा सकेगी। उपायुक्त ने शहरी क्षेत्र में अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई, प्रमुख चौक-चौराहों पर यातायात प्रबंधन तथा मानगो बस स्टैंड में लंबे समय से खड़े खराब वाहनों को हटाने का निर्देश दिया।

    बैठक में बताया गया कि अगस्त में जिले में 34 सड़क दुर्घटनाओं में 22 लोगों की मौत और 26 लोग घायल हुए। हेलमेट व सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं करना, गलत दिशा में वाहन चलाना और यातायात नियमों का उल्लंघन दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में रहे। कार्रवाई के तहत 121 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए और 5.96 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।

    उपायुक्त ने दुर्घटना संभावित स्थलों पर निगरानी, साइनेज सुधार, ऑटो के लिए निर्धारित पिक एंड ड्रॉप प्वाइंट, परमिट व दस्तावेजों की जांच तथा व्यापक सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। बैठक में एसएसपी डॉ. ऐहतेशाम वकारिब समेत संबंधित विभागों के अधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद रहे।

    अगस्त में 34 हादसों में 22 की मौत सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती: 7 स्थानों पर लगेंगे स्पीड गन कैमरे
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्रह्मर्षि विकास मंच के निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर में 300 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ।
    Next Article पत्रकार विद्या शर्मा की दिवंगत पत्नी रागनी शर्मा के के श्राद्ध भोज में शामिल हुए जमशेदपुर के अध्यक्ष मनोज सिंह व अन्य

    Related Posts

    सड़क हादसों के पीड़ितों के लिए भी दिखे राजनीतिक सक्रियता : अप्पू तिवारी

    September 19, 2026

    रांची में जेरॉक्स का रोड शो, पहले दिन तीन डिजिटल रंगीन मुद्रकों का आदेश

    September 19, 2026

    खनन संशोधन कानून को लेकर राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन, झारखंड के अधिकारों की रक्षा की मांग

    September 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सड़क हादसों के पीड़ितों के लिए भी दिखे राजनीतिक सक्रियता : अप्पू तिवारी

    रांची में जेरॉक्स का रोड शो, पहले दिन तीन डिजिटल रंगीन मुद्रकों का आदेश

    खनन संशोधन कानून को लेकर राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन, झारखंड के अधिकारों की रक्षा की मांग

    ब्राह्मण युवा शक्ति संघ चुनाव की तैयारी बैठक में जुटे चारों प्रत्याशी

    सीओ जियाउल हक हत्याकांड: राजा भैया को राहत, सीबीआई कोर्ट ने आगे की कार्रवाई की मांग खारिज की

    पोटका में युवा का “जेंडर मेला”: “सबकी साझेदारी, सबकी बराबरी”

    48 घंटे के विशेष अभियान में 46 वारंटी गिरफ्तार, 519 गैर-जमानतीय वारंट का निष्पादन

    पत्रकार विद्या शर्मा की दिवंगत पत्नी रागनी शर्मा के के श्राद्ध भोज में शामिल हुए जमशेदपुर के अध्यक्ष मनोज सिंह व अन्य

    सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती: 7 स्थानों पर लगेंगे स्पीड गन कैमरे, अगस्त में 34 हादसों में 22 की मौत

    ब्रह्मर्षि विकास मंच के निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर में 300 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.