Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 50 साल से सड़क-नाली की समस्या, पार्षद के नेतृत्व में उपायुक्त दरबार पहुंचे हरिओम नगरवासी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    50 साल से सड़क-नाली की समस्या, पार्षद के नेतृत्व में उपायुक्त दरबार पहुंचे हरिओम नगरवासी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    50 साल से सड़क-नाली की समस्या, पार्षद के नेतृत्व में उपायुक्त दरबार पहुंचे हरिओम नगरवासी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला: आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या-17 स्थित हरिओम नगर रोड नंबर 5B में सड़क और नाली निर्माण का मामला शुक्रवार को उपायुक्त दरबार पहुंचा. पार्षद नीतू शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र के करीब दर्जन भर प्रभावित लोगों ने उपायुक्त से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया और लंबित सड़क-नाली निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में बताया कि चंपू जनरल स्टोर से टुनटुन राय के मकान तक सड़क एवं नाली निर्माण का प्रस्ताव है. स्थानीय लोगों के मुताबिक यह समस्या करीब 50 वर्षों से बनी हुई है. बरसात में सड़क पर भारी जलजमाव और कीचड़ हो जाता है, जिससे बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों, विद्यार्थियों और मरीजों को आवागमन में परेशानी होती है. यह सड़क दो वार्डों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण सड़क है. ज्ञापन में दावा किया गया है कि सड़क एवं नाली निर्माण के लिए दो बार टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. लेकिन झारखंड राज्य आवास बोर्ड की ओर से आपत्ति किए जाने के कारण निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पाया. स्थानीय लोगों का कहना है कि इसके चलते वर्षों पुरानी समस्या का समाधान एक बार फिर अटक गया है. क्षेत्र में आदित्यपुर नगर निगम की ओर से मास्ट लाइट लगाने का काम भी कराया जा रहा है. ज्ञापन के अनुसार इस कार्य में भी आवास बोर्ड की आपत्ति के कारण बाधा उत्पन्न होने की बात कही गई है. पार्षद नीतू शर्मा ने उपायुक्त को बताया कि क्षेत्र में बड़ी आबादी रहती है और लंबे समय से सड़क, नाली एवं जलनिकासी की समस्या से जूझ रही है. बारिश में स्थिति और खराब हो जाती है. सड़क पर पानी जमा रहने से दुर्घटना की आशंका के साथ मच्छर और जलजनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है. लोगों की शिकायत सुनने के बाद उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लिया. उन्होंने तत्काल झारखंड राज्य आवास बोर्ड के संबंधित कार्यपालक पदाधिकारी से फोन पर बात की और समस्या के समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया. पार्षद नीतू शर्मा ने बताया कि इससे पहले भी मामले को संबंधित स्तर पर उठाया जा चुका है. दिवंगत मंत्री से सुदिव्य कुमार सोनू से भी इस मामले में मुलाकात कर समाधान की मांग की गई थी. उन्होंने तत्कालीन नगर आयुक्त से इस मामले पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. अब क्षेत्रवासियों ने सड़क और नाली निर्माण में आ रही विभागीय बाधा दूर कर शीघ्र काम शुरू कराने की मांग की है. ज्ञापन में लोगों ने आवास बोर्ड और आदित्यपुर नगर निगम के बीच समन्वय स्थापित करने, सड़क के दोनों ओर आवश्यकता के अनुसार पक्की नाली एवं उचित जलनिकासी की व्यवस्था करने, मास्ट लाइट का काम निर्बाध रूप से पूरा कराने तथा स्थल निरीक्षण कर निर्माण की समय-सीमा तय करने की मांग की है. क्षेत्रवासियों का कहना है कि उनकी मांग किसी नई योजना की नहीं, बल्कि दशकों पुरानी बुनियादी समस्या के समाधान की है. अब उपायुक्त के हस्तक्षेप के बाद लोगों को उम्मीद है कि नगर निगम और आवास बोर्ड के बीच का गतिरोध दूर होगा और सड़क-नाली निर्माण का रास्ता साफ हो सकेगा.

    50 साल से सड़क-नाली की समस्या पार्षद के नेतृत्व में उपायुक्त दरबार पहुंचे हरिओम नगरवासी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिलेंडर फटने से भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख
    Next Article झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के नियुक्ति रद्द करने के फैसले पर लगाई गई रोक (स्टे) को रखा बरकरा, 07 अक्टूबर को अगली सुनवाई

    Related Posts

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने विभिन्न पूजा आयोजनों में शामिल होकर की सुख-समृद्धि की कामना

    September 18, 2026

    स्कूली वाहनों पर प्रशासन सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई : ट्रैफिक डीएसपी

    September 18, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के नियुक्ति रद्द करने के फैसले पर लगाई गई रोक (स्टे) को रखा बरकरा, 07 अक्टूबर को अगली सुनवाई

    September 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने विभिन्न पूजा आयोजनों में शामिल होकर की सुख-समृद्धि की कामना

    स्कूली वाहनों पर प्रशासन सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई : ट्रैफिक डीएसपी

    झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के नियुक्ति रद्द करने के फैसले पर लगाई गई रोक (स्टे) को रखा बरकरा, 07 अक्टूबर को अगली सुनवाई

    50 साल से सड़क-नाली की समस्या, पार्षद के नेतृत्व में उपायुक्त दरबार पहुंचे हरिओम नगरवासी

    सिलेंडर फटने से भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

    निरसा एनकाउंटर के बाद जांच तेज, फार्महाउस से कारतूस और हथियार बरामद; फरार आरोपियों की तलाश में कई राज्यों में छापेमारी

    मेस संचालक को हटाने और भोजन पानी मे सुधार को लेकर इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्राएं भूख हड़ताल पर बैठीं

    भूमिहार महिला समाज ने सरकारी स्कूलों में छात्राओं के बीच बांटे सेनेटरी पैड

    35 करोड़ के सहकारी बैंक मामले में सरायकेला में ED की दबिश, संजय डालमिया के घर खंगाले दस्तावेज

    पत्नी से विवाद के बाद युवक ने कुएं में लगाई छलांग, डूबने से मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.