Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बखरी के गरीबनाथ मंदिर परिसर में गणेश मेले का उद्घाटन, गन्ना मंत्री ने किया शुभारंभ
    Headlines खबरें राज्य से धर्म पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    बखरी के गरीबनाथ मंदिर परिसर में गणेश मेले का उद्घाटन, गन्ना मंत्री ने किया शुभारंभ

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    गणेश मेले का उद्घाटन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लेखक: नितेश सिंह राजपूत

    बखरी के गरीबनाथ मंदिर परिसर में गणेश मेले का उद्घाटन बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ।

    गणेश मेले का उद्घाटन समारोह

    बाबा गरीब नाथ मंदिर परिसर स्थित गणेश मेला का उद्घाटन बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान, उपसभापति ज्ञानती देवी, मेला संयोजक दिलीप केशरी, सचिव सुरेंद्र केशरी एवं सह सयोजक नीरज नवीन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेला अध्यक्ष विजय नेमानी ने की, जबकि संचालन सहसंयोजक पंकज गुड्डू ने किया।

    मंत्री संजय पासवान का संबोधन

    उद्घाटन के अवसर पर गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने कहा कि गणेश मेला हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव मजबूत होता है। मेले में आने वाले लोगों को मनोरंजन के साथ अपनी संस्कृति और परंपरा से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने मेला आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

    मेले में उमड़ी भीड़ और मनोरंजन

    मेला में लोगों की भीड़ देर शाम से ही जुटने लगी। मेले को आकर्षक बनाने के लिए लगाए गए विभिन्न प्रकार के झूले और मीना बाजार लोगों के मनोरंजन का प्रमुख केंद्र रहे। बच्चों और युवाओं ने झूलों का जमकर आनंद उठाया, वहीं मीना बाजार में भी लोगों ने खरीदारी की।

    सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

    देर रात तक आयोजित भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी लोगों का खूब मनोरंजन किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं और मेला प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

    उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

    मौके पर चंद्रदेव शर्मा, सन्नी गुप्ता, सोनू गुप्ता, रामप्रताप साह, गौरव कुमार, विनोद चौधरी, नवीन स्वर्णकार, अमित पोद्दार, सुनील पोद्दार, लोजपा जिला युवा अध्यक्ष अजय टाइगर, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान, जिला उपाध्यक्ष अनिल वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

    अधिक जानकारी के लिए बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट देखें।

    गणेश मेला गरीबनाथ मंदिर बखरी बेगूसराय संजय पासवान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबखरी में चला सघन वाहन जांच अभियान, 14 हजार का काटा गया चालान
    Next Article पंचायत समिति की बैठक स्थगित: अधिकारियों की अनुपस्थिति पर विधायक सुरेंद्र मेहता ने मांगा स्पष्टीकरण

    Related Posts

    परसुडीह में राशन दुकानदार पर कुल्हाड़ी से हमला, चोरी के आरोपी पर वारदात का आरोप

    September 16, 2026

    पंचायत समिति की बैठक स्थगित: अधिकारियों की अनुपस्थिति पर विधायक सुरेंद्र मेहता ने मांगा स्पष्टीकरण

    September 16, 2026

    बखरी में चला सघन वाहन जांच अभियान, 14 हजार का काटा गया चालान

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    परसुडीह में राशन दुकानदार पर कुल्हाड़ी से हमला, चोरी के आरोपी पर वारदात का आरोप

    पंचायत समिति की बैठक स्थगित: अधिकारियों की अनुपस्थिति पर विधायक सुरेंद्र मेहता ने मांगा स्पष्टीकरण

    बखरी के गरीबनाथ मंदिर परिसर में गणेश मेले का उद्घाटन, गन्ना मंत्री ने किया शुभारंभ

    बखरी में चला सघन वाहन जांच अभियान, 14 हजार का काटा गया चालान

    स्वामी चिदात्मन जी ने ऋषि पंचमी पर कहा: भारत ऋषि भूमि व महात्माओं का देश है

    पोटका में अवैध बालू परिवहन का खुलासा, 500 सीएफटी बालू लदा हाइवा जब्त

    गुरुद्वारा परिसर के नए शेड में लगाए जाएंगे छह सीलिंग पंखे

    जमशेदपुर में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को लेकर समीक्षा बैठक, जाम वाले क्षेत्रों पर विशेष फोकस

    राजधानी रांची में अतिक्रमण हटाने के दौरान “लाठीचार्ज”

    सड़क हादसे में युवक की मौत पर चंपई सोरेन ने उठाई आवाज, टाटा कंपनी से 1 करोड़ मुआवजे की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.