जामताड़ा में एसआईआर को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा पर साधा निशाना
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जामताड़ा। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर के दौरान कई त्रुटियां सामने आ रही हैं और उनके विधानसभा क्षेत्र में फॉर्म-7 मतदाताओं के बीच बांटे जा रहे हैं।
डॉ. अंसारी ने आरोप लगाया कि यह चुनाव आयोग की एसआईआर नहीं, बल्कि भाजपा की एसआईआर है। उन्होंने कहा कि भाजपा की मंशा आदिवासी, दलित और मुस्लिम मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की है। मंत्री ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से 41 हजार मतदाताओं के नाम कटने की बात कही जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्रक्रिया अभी चल रही है, तो भाजपा को पहले से कैसे पता है कि 41 हजार नाम कटेंगे।

