Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भोजपुरी को संवैधानिक मान्यता के लिए एकजुटता जरूरी
    झारखंड

    भोजपुरी को संवैधानिक मान्यता के लिए एकजुटता जरूरी

    nizamBy nizamSeptember 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भोजपुरी को संवैधानिक मान्यता के लिए एकजुटता जरूरी

     

    सेमिनार में वक्ताओं ने कहा- भोजपुरी के सम्मान के लिए संघर्ष तेज करना होगा

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। संपूर्ण भोजपुरी विकास मंच एवं सिंहभूम जिला भोजपुरी साहित्य परिषद के संयुक्त तत्वावधान में गोलमुरी स्थित भोजपुरी भवन में “भोजपुरी भाषा को संवैधानिक मान्यता के संघर्ष, दिशा व दशा” विषय पर सेमिनार, सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भोजपुरी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया गया।

    मुख्य अतिथि मजदूर नेता रघुनाथ पांडे ने कहा कि भोजपुरी के लिए बड़े आंदोलन की जरूरत है और सभी को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने कहा कि भारत सहित कई देशों में भोजपुरी की गूंज है, लेकिन अपने ही क्षेत्र में यह भाषा उपेक्षित है। उन्होंने आंदोलन में तन-मन-धन से सहयोग का भरोसा दिया।

    अध्यक्ष अरविंद विद्रोही ने कहा कि भोजपुरी भाषा के लिए उनका संघर्ष जीवनभर जारी रहेगा। इस अवसर पर शिव शंकर सिंह को ‘समाज सेवा भूषण सम्मान’ और रघुनाथ पांडे को ‘भोजपुरी रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम का संयोजन प्रदीप सिंह भोजपुरिया, संचालन डॉ. संध्या सिन्हा, स्वागत भाषण शशि भूषण मिश्रा तथा धन्यवाद ज्ञापन मसूद खान ने किया। अप्पू तिवारी, डॉ. अजय किशोर चौबे, उदय प्रताप हयात और जगदीश मिश्रा ने भी विचार रखे। मौके पर त्रिदेव सिंह, कंचन डे, डॉ. एसके तिवारी, राजेश पांडे, रंजन दुबे, संजय पाठक सनेही, उमेश सिंह, एसडी पांडे, संदेश पांडे, रमेश हंसमुख और राम सूरत यादव सहित बड़ी संख्या में भोजपुरी भाषी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबजरंगी बगान में बस्ती उत्थान समिति का गठन, नवीन कुमार बने अध्यक्ष
    Next Article विनायक बॉयज क्लब के गणेश पूजा पंडाल का दिनेश कुमार व अमित अग्रवाल ने किया उद्घाटन

    Related Posts

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    November 5, 2026

    लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर की विशाल जनजागरण पदयात्रा, दिग्गज नेत

    November 5, 2026

    लोकतंत्र की गरिमा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सड़क से सदन तक जारी रहेगा संघर्ष : अमरप्रीत सिंह काले

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    1Win Casino im Überblick: 5.500 Spiele und 500 Prozent Willkommensbonus

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    पेंशनर समाज के सचिव पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में गूंजा युवाओं का हुंकार : “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ”

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    विश्व में एकाकी अध्यात्म देश भारत है, जहां पर परिक्रमा के पग पग पर अश्वमेध यज्ञ — स्वामी चिदात्मन जी।

    संत जूड्स विद्यालय में दीपावली एवं छठ पूजा का भव्य सांस्कृतिक आयोजन

    सामूहिक खरीद-बिक्री से किसानों की बढ़ेगी ताकत, उपज का मिलेगा बेहतर मूल्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.