आईएससी राष्ट्रीय टॉपर गौरांगी ने शुरू किया अपना उद्यम, ‘गौरी ग्लो’ का शुभारंभ
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। आईएससी की राष्ट्रीय टॉपर और एसआरसीसी स्वर्ण पदक विजेता गौरांगी ने प्राकृतिक त्वचा और बालों की देखभाल से जुड़े अपने नए उद्यम ‘गौरी ग्लो’ की शुरुआत की है। लंबे समय तक प्राकृतिक सामग्री पर शोध और नमूना परीक्षण के बाद उन्होंने इस उत्पाद श्रृंखला को तैयार किया।
‘गौरी ग्लो’ का उद्देश्य कम समय में सरल और प्रभावी सौंदर्य देखभाल उपलब्ध कराना है। उत्पादों में नारियल, केसर, एलोवेरा, नीम, गुलाब, मुलेठी, बादाम तेल और अन्य प्राकृतिक सामग्री के इस्तेमाल की जानकारी दी गई है। गौरांगी ने ‘दो मिनट की त्वचा देखभाल’ की अवधारणा के तहत त्वचा और बालों की देखभाल के उत्पाद पेश किए हैं। उनका कहना है कि उद्यम का उद्देश्य प्राकृतिक सामग्री आधारित गुणवत्तापूर्ण देखभाल को लोगों तक पहुंचाना है।

