
शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने की मांग, एटक शिक्षक सेल गठित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। एटक की ओर से बंगाल क्लब में शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। शिक्षकों ने जनगणना, पशुगणना, चुनाव और एसआईआर जैसे गैर-शैक्षणिक कार्यों में ड्यूटी लगाए जाने से शिक्षण कार्य प्रभावित होने की बात कही। एटक ने शिक्षकों को केवल शिक्षण कार्य तक सीमित रखने और सरकारी विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की मांग की।
बैठक में ‘एक देश-एक शिक्षा’ की वकालत करते हुए स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति तथा अस्थायी शिक्षकों के लिए ‘समान कार्य के लिए समान वेतन’ लागू करने की मांग की गई। इस दौरान एटक शिक्षक सेल का गठन किया गया। धनंजय शुक्ला व हीरा अरकने को संरक्षक, राय शशि भूषण शर्मा को अध्यक्ष, आलोक मिश्रा को सचिव और बालचंद्र प्रजापति को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

