Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खून से सनी बाइक पर प्रेमिका का शव, ठिकाने लगाने निकला प्रेमी गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    खून से सनी बाइक पर प्रेमिका का शव, ठिकाने लगाने निकला प्रेमी गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 13, 2026Updated:September 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खून से सनी बाइक पर प्रेमिका का शव, ठिकाने लगाने निकला प्रेमी गिरफ्तार

    पुरुलिया के बाघमुंडी में सनसनीखेज वारदात, पुलिस ने आधी रात को दबोचा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता संजय शर्मा

    चांडिल। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बाघमुंडी में शनिवार देर रात प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। हत्या के बाद शव को बड़े पॉलीथीन में लपेटकर बाइक से ठिकाने लगाने निकला प्रेमी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने खून से सनी बाइक और पॉलीथीन में रखा युवती का शव बरामद किया है। वारदात के खुलासे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

    शनिवार रात करीब 12:25 बजे बाघमुंडी स्थित PPSP कार्यालय के सामने पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान पुलिस की नजर एक बाइक पर पड़ी। बाइक पर बड़ा पॉलीथीन बैग लदा था और बाइक पर खून के निशान थे। संदेह होने पर पुलिस ने बाइक रुकवाई। जांच में पॉलीथीन से खून रिसता मिला। पुलिस ने बाइक सवार युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।

    कई साल से था प्रेम संबंध

    गिरफ्तार आरोपी की पहचान बाघमुंडी थाना क्षेत्र के हुरुमदा गांव निवासी अमित कुमार महतो के रूप में हुई है। मृतका की पहचान बुरदा गांव निवासी प्रितिका महतो के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच कई वर्षों से प्रेम संबंध था और दोनों एक ही कोचिंग में पढ़ते थे।

    प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि अमित को प्रितिका के किसी अन्य युवक से संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद और दूरी बढ़ने लगी थी। शनिवार को प्रितिका अमित से मिलने उसके मेस पहुंची थी। आरोप है कि इसी दौरान अमित ने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी।

    शव ठिकाने लगाने निकला था आरोपी

    हत्या के बाद आरोपी ने शव को पॉलीथीन में लपेटा और बाइक पर रखकर उसे ठिकाने लगाने निकल पड़ा। लेकिन रास्ते में पुलिस की नजर उस पर पड़ गई। खून से सनी बाइक और बैग देखकर पुलिस ने उसे रोक लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। जिला पुलिस अधीक्षक कुमार सनी राज ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम संबंध से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

    खून से सनी बाइक पर प्रेमिका का शव ठिकाने लगाने निकला प्रेमी गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहादसों का दिन रहा रविवार: साकची में टोटो-स्कूटी की टक्कर, एग्रिको में बाप-बेटे की मौत
    Next Article बोड़ाम में रक्तदान शिविर, 150 यूनिट रक्त संग्रह

    Related Posts

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    November 5, 2026

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    November 5, 2026

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    पेंशनर समाज के सचिव पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में गूंजा युवाओं का हुंकार : “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ”

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    विश्व में एकाकी अध्यात्म देश भारत है, जहां पर परिक्रमा के पग पग पर अश्वमेध यज्ञ — स्वामी चिदात्मन जी।

    संत जूड्स विद्यालय में दीपावली एवं छठ पूजा का भव्य सांस्कृतिक आयोजन

    सामूहिक खरीद-बिक्री से किसानों की बढ़ेगी ताकत, उपज का मिलेगा बेहतर मूल्य

    लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर की विशाल जनजागरण पदयात्रा, दिग्गज नेत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.